शामली में BJP विधायक का बेतुका बयान, कहा- 'आवारा पशुओं के समान है जेल में बंद सपा नेता'

Published : Jan 28, 2022, 06:10 PM ISTUpdated : Jan 28, 2022, 06:27 PM IST
शामली में BJP विधायक का बेतुका बयान, कहा- 'आवारा पशुओं के समान है जेल में बंद सपा नेता'

सार

शामली में भाजपा के प्रत्याशी कार्यालय उद्घाटन के समय विधायक तेजेंद्र निर्वाल के बोल बिगड़े गए और उन्होंने जेल में बंद नेताओं को आवारा पशुओं की संज्ञा दी। उन्होंने बिना नाम लिए सपा नेताओं पर तंज कसा हैं। 

शामली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) को लेकर सभी दल मैदान में पूरी ऊर्जा के साथ उतर चुके हैं। आए दिन नेता, विधायक विपक्षी दलों पर अपनों बयनो से जमकर हमला बोल रहे हैं। ऐसा ही मामला शामली में भी हुआ है। दरअसल शामली में भाजपा के प्रत्याशी कार्यालय उद्घाटन के समय विधायक तेजेंद्र निर्वाल के बोल बिगड़े गए और उन्होंने जेल में बंद नेताओं को आवारा पशुओं की संज्ञा दी। उन्होंने बिना नाम लिए सपा नेताओं पर तंज कसा हैं। 

उन्होंने कहा है कि आप अपना वोट भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दें। जिससे यह अपराधी जेल से बाहर न निकल सके। जिले में बीजेपी की सदर सीट से विधायक तेजेंद्र निर्वाल एक सभा को संबोधित करते हुए उनके बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि जहां मोदी 20 घंटे तो योगी 18 घंटे काम करते हैं। वहीं आपको 15 दिन का समय निकालकर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करना है। क्योंकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इसी बड़े स्टार प्रचारक की आने की संभावना नहीं है। इसलिए आम मतदाता स्वामी स्टार प्रचारक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मां बहनों के मान सम्मान के लिए अपने सुरक्षा के लिए वोट करना है। हमारी एक गलती उन अपराधियों उन आवारा पशुओं के समान गुंडों को जेल से बाहर निकाल सकती है। जो हमारे लिए भविष्य में परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसलिए आप अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को ही दें।

आपको बता दे कि शामली विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार शामली विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। शामली विधानसभा सीट में मतदान 10 फरवरी को होना है। यूपी के शामली जिले की पहचान औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर है। यहां पेपर रिम धूरा, माचिस प्रिंट, गद्दे, चम्मच, पैकिंग बॉक्स, एल्यूमिनियम के उत्पाद, गैस के चूल्हे की उत्पादन इकाइयां हैं। कोरोना काल में शामली की औद्योगिक इकाइयों का निर्यात दोगुना हो गया है। माचिस और क्रॉकरी का निर्यात भी बढ़ा है। औद्योगिक क्षेत्र का भी विस्तार हुआ है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए