बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सीएम योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानिए क्या कुछ कहा

बीजेपी सासंद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विपक्ष को निशाने पर लिया है। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से लेकर यूपी में ताजा हिंसा के मामलों पर साक्षी महाराज ने सीएम योगी की तारीफ में कसीदे पढ़े है।

 

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2022 5:30 AM IST

उन्नाव : यूपी के उन्नाव में साक्षी महाराज ने एक बार फिर से विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।  ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से लेकर यूपी में ताजा हिंसा के मामलों पर साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के इतिहास में नया पन्ना जुड़ता है।

क्या बोले साक्षी महाराज
बीजेपी गरीब कल्याण जनसभा में उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि 'वामपंथियों ने भारत के इतिहास को प्रभावित किया है। सच्चाई से लोगों को भटकाया है। जिनकी 75 साल सरकार रही उन्होंने इतिहास के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। अब 500 साल का रिकॉर्ड तोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में और देश में मोदी के नेतृत्व में इतिहास में नया पन्ना जुड़ता है तो पहली बार लगता है भारत अब भारत है।'

Latest Videos

एक दिन पहले कानपुर हिंसा को लेकर बोले साक्षी महाराज
गौरतलब है कि एक दिन पहले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कानपुर समेत अन्य जिलों में हुई पत्थरबाजी को लेकर कहा था कि 'कानपुर को योजनाबद्ध तरीके से आग में झोंकने का प्रयास किया गया है। वहीं सांसद साक्षी महाराज ने दावा करते हुए कहा कि अलगाववादी ताकतें उन्नाव में भी रहती हैं। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि यूपी में शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर भी जरूर चलेगा।'
बोले- कुछ लोग भारत में विष घोलना चाहते हैं
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी जी के 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास' महामंत्र के आधार पर इस नए भारत की संरचना हो रही है। यह भारत विकास के रास्ते होते हुए राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल पड़ा है। इन 8 सालों में मोदी ने इतना विकास किया है कि जितने भी राजनीतिक दल हैं उनके पैरों के नीचे की मिट्टी खिसक गई है। उन्होने कहा कि कुछ लोग भारत में विष घोलना चाहते हैं, उसी का परिणाम है कि सुनियोजित तरीके से देश में जगह-जगह पत्थरबाजी हो रही है। हमारे यहां योगी बाबा है, उत्तर प्रदेश में अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर तो जरूर चलेगा।

यूपी में हुई हिंसा पर सियासी बयानबाजी तेज, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले- असहमत हैं तो विरोध जरूर करिए

यूपी में उद्रवियों पर हो रही कार्रवाई पर सांसद साक्षी महाराज बोले- पत्थर फेंके जाएंगे तो बुलडोजर जरूर चलेगा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral