BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन विश्वास यात्रा को किया रवाना, कहा- 'पहले यूपी बीमारू राज्य था, आज आगे बढ़ रहा'

आज अम्बेडकर नगर में यात्रा को रवाना करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। यहां तो हर जगह एक्सप्रेसवे बन रहा है। आज फर्क दिख रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2021 3:48 PM IST

अम्बेडकर नगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha chunav 2022) से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी (bhartiya janta party) ने प्रदेश के छह जिलों से जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) को रवाना किया। अवध के मजबूत किले में मोर्चा संभालने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) पहुंचे थे। आज अम्बेडकर नगर (Ambedakar nagar) में यात्रा को रवाना करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने इस दौरान भाजपा के काम गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी जनता बताया।

जेपी नड्डा ने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। इसी कारण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी और राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज प्रदेश के मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जनसभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। नड्डा ने कहा कि आज छह जिलों से रवाना जन विश्वास यात्रा छह स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी।

Latest Videos

अम्बेडकर नगर में नड्डा ने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। यह तो मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस धरती पर आने का मौका मिला। हवाई पट्टी पर भाजपा के जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। यहां तो हर जगह एक्सप्रेसवे बन रहा है। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। नड्डा ने कहा कि विश्व के बड़े-बड़े देश कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान हैं, जबकि पीएम मोदी के निर्देश पर काम करके भारत गहरे संकट में नहीं है। भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।

नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश तो देश की दिशा तय करता है, यहां पर काम न करने वालों को आप घर बैठाएं। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है। सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो, उनको तोड़ लो यही करती हैं। भाजपा सबके लिए विकास का काम करती है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता