भाजपा ने मजबूत संगठन बनाने के लिए सूक्ष्म निधि सहयोग अभियान को किया शुरू, छह से तीस अप्रैल तक रहेगा जारी

Published : Apr 06, 2022, 12:13 PM ISTUpdated : Apr 06, 2022, 12:31 PM IST
भाजपा ने मजबूत संगठन बनाने के लिए सूक्ष्म निधि सहयोग अभियान को किया शुरू, छह से तीस अप्रैल तक रहेगा जारी

सार

उत्तर प्रदेश में दोबार सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवसे के अवसर में राज्य में सूक्ष्म निधि सहयोग अभियान को शुरू कर रही है। इससे पार्टी का उद्देश्य है कि बीजेपी पहले से भी ज्यादा मजबूद संगठन बनाने में कामयाब हो। स्थापना दिवस यानी छह अप्रैल से शुरू हुआ यह अभियान तीस अप्रैल तक चलेगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व संगठन को और मजबूद बनाने में जुट चुका है। इसके लिए पार्टी ने सूक्ष्म निधि सहयोग अभियान चलाने की योजना तैयार की है। जिसमें संगठन को आर्थिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से मजबूती मिलेगी। इस अभियान के जरिए भारतीय जनता पार्टी लोगों को जोड़ेगी साथ ही आर्थिक सहयोग भी लेगी। अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़ें इसके लिए निधि सहयोग की न्यूनतम राशि पांच रुपए रखी गई है। जिसमें नगद राशि की जगह ऑनलाइन लिया जाएगा।

अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी हुई सुनिश्चित
सूक्ष्म निधि सहयोग अभियान में पहले ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़कर फिर लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है। भाजपा के स्थापना दिवस यानी छह अप्रैल से शुरू होने वाला अभियान तीस अप्रैल तक चलेगा। लोगों से निधि सहयोग नकद की जगह ऑनलाइन लिया जाएगा। इसके लिए पार्टी लिंक जारी करेगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी की मंशा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को आर्थिक सहयोग के जरिए चुनाव के बाद नई शुरुआत से सक्रिय करने और उनमें पार्टी में आर्थिक भागीदारी का भाव जगाने की है। अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र, जिला और मंडल के हर स्तर पर जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। जिसमें हर स्तर पर एक-एक संयोजक बनाए गए हैं जो अभियान के क्रियान्वयन पर नजर बनाए रखेंगे। साथ ही मंडल संयोजक बूथ समितियों के सहयोग से अभियान  को सफल बनाएंगे।  

निधि सहयोग के लिए न्यूनतम राशि पांच रुपए गई है रखी
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना है कि सूक्ष्म निधि सहयोग अभियान का सीधा लक्ष्य अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों के लिए सक्रिय करना है। इसके सहयोग के लिए न्यूनतम राशि पांच रुपए रखी गई है जिससे अधिक से अधिक कार्यकर्ता और लोगों को जोड़ा जा सके। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस यानी छह अप्रैल से शुरू किया गया है।

उत्साह में डूबी पार्टी दे रही एकजुटता का संदेश
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के सभा कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदैव आबद्ध, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यूपी में दोबारा सरकार बनाने की खुशी में डूबी पार्टी इस मौके पर संगठन की एकजुटता का संदेश देने का प्रयास भी कर रही है। इस अवसर पर हर कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का ध्वज लगाया गया है।

सेंट्रल बैंक में 23 दिनों में 7 ग्राहकों के लॉकर से हुई चोरी, जमकर देखने को मिला हंगामा

गोरखनाथ मंदिर हमले मामले में एटीएस खंगाल रही आरोपी मुर्तजा की कुंडली, एक को हिरासत में लिया

छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को राहत दिलाने की तैयारी में योगी सरकार, गो अभयारण्य योजना की शुरुआत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी