बलरामपुर, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Published : Mar 10, 2022, 12:30 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 05:27 PM IST
बलरामपुर, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट :  जानें जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

सार

Balrampur, UP Election 2022 Result: बलरामपुर जिले में सभी 4 विधानसभा सीटों पर फैसला आ गया है। 3सीट पर बीजेपी जीती है। एक पर सपा ने जीत दर्ज की है।  

लखनऊ, Balrampur, UP Election 2022 Result: बलरामपुर जिले में सभी 4 विधानसभा सीटों पर फैसला आ गया है। 3सीट पर बीजेपी जीती है। एक पर सपा ने जीत दर्ज की है।   जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग छठें चरण (Sixth Phase Voting) में यानी 3 मार्च को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने सभी 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बलरामपुर इस जिले की सुरक्षित सीट हैं। 

Gainsari Assembly seat 2022 result  :  गैंसडी विधानसभा सीट पर  सपा गठबंधन से एसपी यादव ने जीत दर्ज की है। भाजपा से शैलेष कुमार सिंह,बसपा से अलाऊद्दीन खान और कांग्रेस से इश्तियाक अहमद प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी शैलेष कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी।  

Tulsipur Assembly seat 2022 result  :  तुलसीपुर सीट पर भाजपा से कैलाश नाथ शुक्ल ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से मसूद, बसपा से राजेंद्र प्रसाद वर्मा और कांग्रेस से दीपंकर सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से कैलाश नाथ ने जीत दर्ज की थी।  

Balrampur Assembly seat 2022 result  : यह सुरक्षित सीट है। बलरामपुर सीट पर भाजपा से पलटूराम ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से जगराम पासवान, बसपा से हरिराम बौद्ध और कांग्रेस से बबिता आर्य मैदान में थे । 2017 में भाजपा से पलटू राम ने जीत दर्ज की थी।    

Utraula Assembly seat 2022 result  :  उतरौला सीट पर भाजपा से राम प्रताप ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से हसीब, बसपा से रामप्रताप वर्मा और कांग्रेस से धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से राम प्रताप जीते थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते माफिया और सपा', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला
UP Police का बड़ा कदम: अब बिना नाम बताए दें ऐसे दें अपराध की सूचना