मैनपुरी में बेड पर मिला छात्रा का शव, खिड़की से झांक रही बहन ने बताई दुष्कर्म और हत्या की आखों देखी

यूपी के मैनपुरी में बीए की छात्रा से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। छोटी बहन ने बताया कि घटना के दौरान उसकी बहन घर पर अकेली थी। उसने आरोपी को बहन के साथ दुष्कर्म करते देखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 6, 2022 5:11 AM IST / Updated: Oct 06 2022, 11:12 AM IST

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीए की छात्र का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर उनकी बेटी से जबरन दुष्कर्म किया है। इसके बाद अपने गमझे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही SP समेत कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने घरवालों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह मामला भोगांव थाना क्षेत्र के इलाके का है। 

घटना के दौरान घर पर अकेली थी पीड़िता
मृतका की छोटी बहन के अनुसार, उनके पिता सब्जी खरीदने बाहर गए हुए थे और मां दवा लेने आगरा गई हुई थीं। घटना के दौरान पीड़िता और उसकी छोटी बहन घर पर अकेली थी। छोटी बहन ने बताया कि बुधवार सुबह वह कोचिंग पढ़ने के लिए भोगांव चली गई थी। इसके बाद जब वह दोपहर में घर वापस आई तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उसने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि पड़ोसी युवक पुष्पेंद्र लोधी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की छोटी बहन ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर वह पड़ोसी की छत से घर में घुसने लगी। 

Latest Videos

दुष्कर्म के बाद की गला दबाकर हत्या
इस दौरान पुष्पेंद्र लोधी वारदात को अंजाम देकर पड़ोसी के घर में कूदने की कोशिश कर रहा था। छोटी बहन ने बताया कि उसने आरोपी को डंडा भी मारने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद जब वह घर के अंदर गई तो देखा कि उसकी बहन अचेत हालत में बेड पर पड़ी थीं। जब पीड़िता के पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। छोटी बहन के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद गांववालों ने ही मृतका के माता-पिता को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस मामले की हर एंगल से कर रही जांच
इसके बाद वारदात की सूचना मिलते ही एसपी कमलेश दीक्षित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लेगी। बताया जा रहा है कि युवती अलीपुर खेड़ा के डिग्री कॉलेज में बीए में पढ़ती थी। वह कुल 7 बहनें थी। जिनमें से 5 की शादी हो चुकी है। 

मैनपुरी में 12 बीघा जमीन के लिए रिश्ते को कत्ल, दामाद ने इस तरह से ससुर को उतारा मौत के घाट, सभी हैरान

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts