बसपा ने आगरा विधानसभा की दो सीटों पर बदले प्रत्याशी, इस जगह से भी बदलाव की चर्चा

बसपा ने आगरा जिले की एत्मादपुर और आगरा उत्तर विधानसभा सीटों के प्रत्याशी बदल दिए है। पार्टी ने 15 जनवरी को आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करी थी। साथ ही पार्टी में खेरागढ़ सीट पर बदलाव की चर्चा जोरो से है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2022 9:40 AM IST

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Election 2022) में पार्टीयों ने लिस्ट जारी करने के बाद प्रत्याशियों के नामों में बदलाव जारी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी आगरा विधानसभा (Agra Vidhansabha) से दो सीटों में नामंकन को बदला है। तो वहीं बसपा (BSP) ने 15 जनवरी को आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषिणा करी। लेकिन इस घोषणा के 100 घंटे के अंदर ही जिले की दो विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम को बदल दिया गया है। आगरा जिले की एत्मादपुर और उत्तर सीट के प्रत्याशियों के नाम बदले गए है।  

दरअसल आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा सीट से सर्वेश बघेल का टिकट काटकर बसपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह आगरा उत्तर से कांग्रेस छोड़कर आए शब्बीर अब्बास को मुरारी लाल गोयल पेंट की जगह प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा ने सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया है क्योंकि मुस्लिम बहुल आगरा दक्षिण सीट की जगह वैश्य बहुल आगरा उत्तर सीट से पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी को उतारा है। बुधवार रात को बसपा कार्यालय की ओर से नई प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। 

बसपा द्वारा एत्मादपुर और आगरा उत्तर सीट पर चार दिन के अंदर बदलाव करने से बसपा कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। पार्टी की नीति संगठन से जुड़े लोग भी समझ नहीं पा रहे है कि जो प्रत्याशी घोषित हुए हैं, उनके जनसंपर्क के कार्यक्रम लगाएं या नहीं। आपको बता दे कि बसपा ने खेरागढ़ पर गंगाधर कुशवाहा को भी बी फॉर्म नहीं दिया गया, जिसकी वजह से खेरागढ़ सीट पर भी बदलाव की चर्चा है। इस सीट पर भाजपा छोड़कर आए क्षत्रिय समाज के नेता का नाम आगे आ रहा है।  

Share this article
click me!