बीजेपी में शामिल हुए मुलायम के साढ़ूं प्रमोद गुप्ता, अखिलेश पर लगाया था गंभीर आरोप

Published : Jan 20, 2022, 02:26 PM IST
बीजेपी में शामिल हुए मुलायम के साढ़ूं प्रमोद गुप्ता, अखिलेश पर लगाया था गंभीर आरोप

सार

मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। प्रमोद गुप्ता ने अखिलेश यादव पर मुलायम सिंह यादव को घर में कैद कर के रखने का आरोप लगाया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बीते दिनों जहां मंत्रियों और विधायकों को समाजवादी पार्टी ने अपने खेमे में शामिल किया था, तो वहीं इसका पलटवार भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी हो रहा है। भाजपा समाजवादी पार्टी के परिवार में ही सेंधमारी कर रही है। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के बाद अब मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। 
आपको बता दें कि प्रमोद गुप्ता के साथ ही कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्य भी बीजेपी में शामिल हुई। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रमोद गुप्ता ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अखिलेश नेताजी को घर में कैद करके खते हैं और उन्हें कहीं निकलने नहीं दिया जाता है। 
प्रमोद गुप्ता ने लगाया आरोप- पार्टी में गैर समाजवादी लोगों को दी जा रही तरजीह 
प्रमोद गुप्ता ने भाजपा में शामिल होने के साथ ही यह आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में गैर समाजवादी लोगों को तरजीह दी जा रही है। मुलायम सिंह यादव की इज्जत नहीं हो रही और उन्हें गाली देने वालों तक को पार्टी में लाया जा रहा है। हमने वह भी देखा कि किस तरह 22 नवंबर को मुलायम से माइक छीना गया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट