यूपी चुनाव को लेकर 'ऐक्टिव मोड' में बसपा, 23 दिसंबर को मायावती ने बुलाई अहम बैठक

Published : Dec 22, 2021, 09:00 AM ISTUpdated : Dec 22, 2021, 09:02 AM IST
यूपी चुनाव को लेकर 'ऐक्टिव मोड' में बसपा, 23 दिसंबर को मायावती ने बुलाई अहम बैठक

सार

मायावती 23 दिसंबर को होने वाली बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से फीडबैक लेकर जमीनी हकीकत का पता लगाएंगी। इसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसके बाद ही मायावती चुनावी समर में प्रचार के लिए उतरेंगी। उनका कार्यक्रम भी इसके आधार पर तय किया जाएगा। अब यह देखने वाला होगा कि वह पूर्वांचल से चुनावी अभियान की शुरुआत करती हैं या पश्चिमी यूपी को चुनती हैं।

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने 23 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय पर बैठक बुलाई है। विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इसमें प्रदेश के सभी मुख्य सेक्टर प्रभारियों के साथ प्रदेश के 75 जिलों के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मायावती इसी दिन विधानसभा चुनाव की रणनीति का खुलासा करेंगी कि वह चुनाव प्रचार के लिए कब से निकलेंगी।

जिलाध्यक्षों से फीडबैक लेंगी मायावती
मायावती 23 दिसंबर को होने वाली बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से फीडबैक लेकर जमीनी हकीकत का पता लगाएंगी। इसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसके बाद ही मायावती चुनावी समर में प्रचार के लिए उतरेंगी। उनका कार्यक्रम भी इसके आधार पर तय किया जाएगा। अब यह देखने वाला होगा कि वह पूर्वांचल से चुनावी अभियान की शुरुआत करती हैं या पश्चिमी यूपी को चुनती हैं।

मायावती इन दिनों लखनऊ में ही रहकर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे रही हैं। जिनके नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, उन सीटों पर विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की जा रही है। बाद में इन्हें ही उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र प्रदेश की सभी सुरक्षित 86 सीटों पर सम्मेलन कर रहे हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी