युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, पेन से फोड़ी आंखे व ईंट से कुचला चेहरा, खूनी मंजर देख दंग रह गए लोग

Published : Oct 25, 2022, 06:45 PM ISTUpdated : Oct 26, 2022, 01:20 PM IST
युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, पेन से फोड़ी आंखे व ईंट से कुचला चेहरा, खूनी मंजर देख दंग रह गए लोग

सार

यूपी के बुलंदशहर में एक युवक की बेल्ट से गला दबाकर और पेन से आंखे गोदकर युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। शव की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक के चेहरे को ईंट से कुचल दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर बादशाहपुर के जंगल में ईख के खेत में 20 वर्षीय युवक की पेन से आंखे फोड़ व ईंट से चेहरा कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम फैल गया। 

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के हदीमपुर निवासी 20 वर्षीय अनुज पुत्र श्याम सिंह 22 अक्टूबर को गायब हो गया था। अनुज के काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसे तलाश करना शुरूकर दिया था। युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी कि रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वहीं सोमवार देर शाम ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव वैर बादशाहपुर स्थित एक ईख के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद मौके पर ककोड़ व सिकंदराबाद दोनों थाना की पुलिस पहुंच गई। इस दौरान मृतक युवक की शिनाख्त अनुज के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपित दोनों युवक जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह अनुज के साथ सिकंदराबाद में शराब पी रहे थे। इसके बाद दोनों उसे लेकर ककोड़ क्षेत्र के वैर बादशाहपुर चले गए थे। इस दौरान ईंख के खेत में बैठकर तीनों ने फिर से शराब पी थी। दोनों आरोपियों ने पहले बेल्ट से गला दबाकर युवक की हत्या का प्रयास किया। फिर बाद में आरोपियों ने पेन से उसकी आंखें गोदकर हत्या कर दी। शव की पहचान ना हो सके, इसलिए उन्होंने मृतक का चेहरा ईंट से कुंचल दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मामले की पूछताछ कर रही है। 

घायल मां का होता रहा इलाज, मासूम बच्चे को कलेजे से लगाए नजर आई महिला अफसर, वीडियो वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Murder: 'बकरे की कुर्बानी देखी और बच्चे की चढ़ा दी बलि, वजह रोंगटे खड़े कर देगी
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम