बुलंदशहर जिलाधिकारी ने किया सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published : Apr 13, 2022, 04:45 PM ISTUpdated : Apr 13, 2022, 04:46 PM IST
बुलंदशहर जिलाधिकारी ने किया सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सार

बुलंदशहर की नवीन अनाज मंडी परिसर मे पीसीएफ एवं खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित गेहूं क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही केंद्रों पर किसानों से गेहूं क्रय किये जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर में गेहूं क्रय केंद्रों का जिलाधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। जिले की नवीन अनाज मंडी परिसर में पीसीएफ एवं खाद्य रसद विभाग द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण करते हुए केंद्रों पर किसानों से गेहूं क्रय किए जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

केंद्र प्रभारी से जानकारी की हासिल
प्रदेश के जिले बुलंदशहर की नवीन अनाज मंडी परिसर में पीसीएफ एवं खाद्य रसद विभाग द्वारा संचालित गेंहू क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर गेहूं क्रय किए जाने की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। डीएम ने केन्द्र पर अभी तक हुई कुल खरीद के बारे में केन्द्र प्रभारी गौरव कुमार एवं अनिल त्यागी से जानकारी हासिल की।

किसानों का पंजीकरण कराया जाए
जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि गेंहू क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्रय करने हेतु आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने किसानों का पंजीकरण कराए जाने के संबंध में भी सुविधाएं उपलब्ध कराकर सहयोग किया जाए। 

मापक यंत्र एवं अन्य उपकरण भी उपलब्ध
शहर के डीएम ने कहा कि पंजीकरण के आधार पर ही गेहूं खरीद का कार्य किया जाए। दोनों केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध मिला। केंद्रों पर गेहूं में नमी मापक यंत्र एवं अन्य उपकरण भी उपलब्ध मिले। जिलाधिकारी ने किसानों से ग्रेहूं क्रय किए जाने हेतु की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया। 

डीएम के साथ अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
डीएम ने केंद्रों पर गेहूं खरीद हेतु लगे इलेक्ट्रानिक कांटो के द्वारा सही प्रकार से वजह किए जाने का स्वयं सत्यापन किया। डीएम ने मंडी परिसर में ही आढ़तियों द्वारा सही प्रकार से किसानों से की जा रही। साथ ही गेहूं खरीद के संबंध में गेंहू की दरों आदि के संबंध में भी मौके पर उपस्थित किसानों से जानकारी हासिल की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशान्त कुमार, डिप्टी आरएमओ जिया करीम उपस्थित रहे। 

लॉकरों से गायब हुए लाखों के जेवर व करोड़ों की रकम, पब्लिक ने 'चोर बैंक ऑफ इंडिया' का पोस्टर चिपकाया

हमीरपुर के गुटखा व्यापारी के आवास पर सीजीएसटी का छापा, नोट गिनने के लिए बैंक से मंगाई मशीन

लखनऊ एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना हुआ बरामद, यात्री साथ एयर इंडिया का बस चालक भी गिरफ्तार

यूपी में राशन दुकानों व जनसुविधा केंद्रों पर भी मिलेंगे 100 रुपये तक के स्टाम्प, ऑनलाइन होंगी विभागीय सुविधाएं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल