चर्चित पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्रा के 4 ठिकानों पर CBI का छापा, ये बातें आईं सामने

विकास मिश्रा के घर से करीब 12 लाख रुपये और 5 लाख के जेवर बरामद हुए हैं। खबर है कि छानबीन में 45 बैंक खातों, दो बैंक लॉकर, 26 फिक्स्ड डिपॉजिट और कुछ अन्य संपत्तियों के बारे में भी पता चला है।वह करीब 5 लाख की बरामद जूलरी का स्रोत पूछे जाने पर कुछ जानकारी नहीं दे पाए हैं।

Ankur Shukla | Published : Jan 5, 2020 3:07 AM IST / Updated: Jan 05 2020, 08:41 AM IST

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। लखनऊ के पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्रा के ठिकानों पर सीबीआई ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसमें लखनऊ में तीन और वाराणसी में एक ठिकाने शामिल हैं। खबर के कि वह करीब 5 लाख की बरामद जूलरी का स्रोत पूछे जाने पर कुछ जानकारी नहीं दे पाए हैं।

छापेमारी में यह बात आई सामने
विकास मिश्रा के घर से करीब 12 लाख रुपये और 5 लाख के जेवर बरामद हुए हैं। खबर है कि छानबीन में 45 बैंक खातों, दो बैंक लॉकर, 26 फिक्स्ड डिपॉजिट और कुछ अन्य संपत्तियों के बारे में भी पता चला है।वह करीब 5 लाख की बरामद जूलरी का स्रोत पूछे जाने पर कुछ जानकारी नहीं दे पाए है।

Latest Videos

इन स्थानों पर हुई छापेमारी
सीबीआई ने शनिवार देर रात तक उनके लखनऊ में विजय खंड, विभव खंड और विभूति खंड स्थित तीन और वाराणसी में एक ठिकाने पर छापेमारी की। इन ठिकानों से निवेश से जुड़े दस्तावेज और संपत्तियों के कागजात बरामद हुए हैं।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे हैं विकास
सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने विकास मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। इसके बाद उनके खिलाफ यह एक्शन ली। 

इस कारण 2018 से सुर्खियों में रहे विकास
विकास मिश्रा 2018 में तन्वी और अनस पासपोर्ट मामले के चलते मीडिया की सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उनका तबादला लखनऊ से वाराणसी हो गया था। अभी कुछ दिन पहले ही विकास को दोबारा लखनऊ में तैनाती मिली थी।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh