मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दिया तोहफा, पेट्रोल-डीजल को लेकर किया बड़ा ऐलान

Published : Jul 30, 2022, 08:28 AM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दिया तोहफा, पेट्रोल-डीजल को लेकर किया बड़ा ऐलान

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर यानी वैट राज्य में सबसे कम है और निकट भविष्य में भी वैट में कोई वृद्धि नहीं होगी। राज्य की जनता के लिए सीएम योगी ने बड़ी राहत दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी ने शुक्रवार को राज्य में पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दोनों पर वैट नहीं बढ़ाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भी पेट्रोल-डीजल पर वैट में कोई वृद्धि नहीं होगी और न ही जनता पर कोई नया कर लगाया जाएगा। शुक्रवार को सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास पर राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व संग्रह की समीक्षा की बैठक की।

मुख्यमंत्री योगी ने जीएसटी व्यापारियों की बढ़ाई संख्या
सीएम योगी ने शुक्रवार को राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जोन आयुक्तों से उनके प्रभार वाले जोन में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों की पंजीयन स्थिति, जीएसटी और वैट संग्रह, कर चोरी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1.50 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी और वैट संग्रह संग्रह लक्ष्य को पूरा करने के साथ जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की संख्या में 26 से बढ़ाकर 30 लाख करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने राजस्व संग्रह के लिए की जोनवार समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समय पेट्रोल-डीजल की सबसे कम कीमत यूपी में ही है। निकट भविष्य में भी वैट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह के लिए जोनवार समीक्षा करते हुए अलग-अलग जोन की क्षमता के अनुसार राजस्व संग्रह को बढ़ाने के भी निर्देश दिए है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रदेश का कुल राजस्व संग्रह 58,700 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि नियोजित प्रयासों से प्रदेश के राजस्व संग्रह में सतत वृद्धि हुई है। 

जोनवार की समीक्षा सीएम योगी करेंगे खुद 
इतनी ही नहीं सीएम योगी ने राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए शासन के स्तर से फील्ड के अफसरों को साप्ताहिक लक्ष्य देने और उसकी साप्तहिक समीक्षा भी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोन में प्रवर्तन की कार्रवाई तथा राजस्व संग्रह की रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह खुद हर महीने जोनवार समीक्षा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने राजस्व संग्रह की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से कर के रूप में जमा एकत्रित राशि को प्रदेश के विकास पर खर्च किया जाएगा। इस बैठक के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी, संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव राज्य कर नितिन रमेश गोकर्ण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम योगी बोले- चित्रकूट के रानीपुर में बहुत जल्द अस्तित्व में आएगा चौथा टाइगर रिजर्व

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां
UP Elections 2027: ओवैसी का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा अब 'समाजवादी यादव परिवार' बन गई है