ननिहाल आए बच्चे की जीभ काटकर फंदे से लटकाया, प्राइवेट पार्ट पर हथियार से किया वार

Published : Mar 31, 2021, 05:17 PM IST
ननिहाल आए बच्चे की जीभ काटकर फंदे से लटकाया, प्राइवेट पार्ट पर हथियार से किया वार

सार

जांच पड़ताल के बाद मौके से बरामद शराब की शीशी, नींबू, चाकू व कटी जीभ आदि पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं, एसपी यमुना प्रसाद ने के मुताबिक हत्या से जुड़ी तांत्रिक गतिविधियों सहित कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

बाराबंकी (Uttar Pradesh) । ननिहाल आए दस साल के बच्चे की नृशंक हत्या कर दी गई। जिसका शव घर से 700 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। जांच में यह बात सामने आई कि हत्यारे ने मासूम के मुंह और प्राइवेट पर भी नुकीले हथियार वार किया। डाग स्क्वाड घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर पहुंचा, जहां बालक की कटी जीभ, शराब की शीशी, चाकू, नींबू और पूजन सामग्री मिली, जो हत्या के पीछे तंत्रमंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। यह मामला लानोकटरा के शिवनाम गांव का है। 

होली में आया था ननिहाल
यहां के रहने वाले रामजस वर्मा की पुत्री आरती कोठी का विवाह मिर्जापुर गढ़ी में रहने वाले अरविंद वर्मा से हुआ है। होली मनाने के लिए आरती 26 मार्च को पुत्र दिव्यांश (10) के साथ पिता के घर शिवनाम आई थी। बताते हैं कि 30 मार्च की शाम दिव्यांश संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। जिसका शव बुधवार को घर से करीब 700 मीटर दूर स्थित योगिनी तालाब के पूर्वी किनारे स्थित जंगल में एक पेड़ पर बेलाओं के फंदे से लटका मिला। चंद कदम की दूरी पर किशोर की साइकिल खड़ी मिली। मृतक के चेहरे, प्राइवेट पार्ट पर नुकीले हथियार से वार किया गया था और उसकी जीभ कटी हुई थी। 

तांत्रिक गतिविधियों सहित कई पहलुओं पर जांच
जांच पड़ताल के बाद मौके से बरामद शराब की शीशी, नींबू, चाकू व कटी जीभ आदि पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं, एसपी यमुना प्रसाद ने के मुताबिक हत्या से जुड़ी तांत्रिक गतिविधियों सहित कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा