Shocking Video Delhi Agra Train Route : उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां दिल्ली-आगरा रूट पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। एक बार नहीं, उसने दो बार ऐसा किया।
अक्सर लोग इतनी जल्दबादी में रहते हैं कि उनको अपनी जान की भी परवाह नहीं रहती। आगरा रेलवे स्टेशन से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां दिल्ली-आगरा रूट पर चलती ट्रेन में एक महिला के चढ़ने और उतरने के जानलेवा जोखिमों की एक भयावह याद दिलाता है।
एक महिला ने दो बार किया मौत का सामना
दरअसल, यह महिला दिल्ली-आगरा रूट पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है। लेकिन वह उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर जाती है। हैरानी की बात यह है कि किसी तरह महिला खुद को संभाल लेती और उठ जाती है। लेकिन उसने पीछे हटने के बजाय एक बार फिर इसी तरह की लापरवाही करते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पर वो फिर से गिर जाती है।
चश्मदीदों ने सुनाया कितना भयानक था वो मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना दिल्ली-आगरा रेलवे मार्ग चलने वाली एक ट्रेन आगरा स्टेशन परे निकलती है, तभी एक महिला देर से आती है और ट्रेन निकल जाती है, छूटती ट्रेन को पकड़ने के लिए वह ट्रेन में बैठने की कोशिश करती है, लेकिन वह फिसलकर प्लेटफार्म पर बुरी तरह गिर पड़ी। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग उसे रोकने के लिए चिल्लाते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनती है। इसी बीच एक रेलवे कर्मचारी ने उसका हाथ पकड़ लिया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


