चित्रकूट में महिला 7 महीने तक करती रही किशोर का यौन शोषण, पीड़ित बोला- 'अपने पति की तरह रखती थी मुझे'

यूपी के चित्रकूट में महिला ने किशोर का अपहरण कर करीब 7 महीने तक उसका यौन-शोषण किया। हालांकि 25 दिसंबर को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित किशोर ने मामले पर चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2022 9:44 AM IST / Updated: Dec 26 2022, 03:15 PM IST

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। 32 साल की महिला पर किशोर के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने नाबालिक को अगवा कर उसका यौन शोषण किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया है। वहीं महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2022 में उसके माता-पिता गांव से बाहर शहर में डॉक्टर को दिखाने गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेला था। तभी उर्मिला उसके घर आई और बातचीत के दौरान उसे कुछ खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उर्मिला नाबालिग को लेकर प्रयागराज चली गई। 

नाबालिग ने पुलिस को बताया पूरा मामला
पीड़ित नाबालिग ने बताया कि इस दौरान महिला उसे कमरे में बंद रखती थी। साथ ही बीमार बताकर उसे सुबह-शाम जबरन दवाई देती थी। इसके बाद मौका मिलने पर महिला उसका यौन शोषण करती थी। इस बीच किशोर ने प्रयागराज में टाइल्स का काम पकड़ लिया था। पीड़ित ने बताया कि वह जो भी पैसे कमाता उर्मिला उससे ले लेती थी। प्रयागराज में महिला के साथ उसका 5-6 साल का बच्चा और पिता रहता था। वह भी परिवार में सदस्यों की तरह रहता था। नाबालिग ने बताया कि महिला उसे अपने पति की तरह रखती थी और उसका रोज यौन शोषण करती थी। नाबालिग के चाचा ने बताया कि महिला का चाल-चलन पहले से ठीक नहीं था। उन्होंने बताया कि 8 साल पहले उर्मिला की शादी हुई थी। पति ने नशेड़ी होने के कारण दोनों का आए दिन विवाद होता रहता था।

Latest Videos

पुलिस ने नहीं दर्ज की थी शिकायत
घर के पास में बोरिंग पर उर्मिला अक्सर कपड़े धोने आती थी। इसी दौरान वह उनके नाबालिग भतीजे से मिली थी। उर्मिला तब भी नाबालिग से बात करती थी। लेकिन दोनों की उम्र में आधे का अंतर था। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। बताया गया है कि महिला ने चित्रकूट में भी नाबालिग का यौन शोषण किया। आरोप है कि महिला ने अपने पिता के साथ मिलकर किशोर को अगवा कर ले गई। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। जिसके बाद वकील के माध्यम से अक्टूबर में किशोर के परिवार ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद बीते 1 अक्टूबर को कोर्ट के आदेश पर थाना राजापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। बीते 10 अक्टूबर को सूबेदार बिंद ने प्रयागराज से नाबालिग को बरामद किया। 

पुलिस ने आरोपित महिला को किया गिरफ्तार
इस दौरान महिला मौके से फरार हो गई थी। किशोर ने पुलिस को बताया कि महिला अपने पति से नाखुश थी। इसलिए वह पहले गांव और फिर प्रयागराज में उसका यौन शोषण करने लगी। महिला के पिता को भी मामले की जानकारी थी। लेकिन वह उसका विरोध नहीं करता था। नाबालिग के खुलासे के बाद पुलिस ने मामले पर गंभीरता से एक्शन लेते हुए महिला के खिलाफ दर्ज केस में पॉक्सों एक्ट की धारा बढ़ाई है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को बीते 25 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

HC से जमानत मिलने के बाद मुस्कुराते हुए चित्रकूट जेल से बाहर आए SP विधायक नाहिद हसन, 2 महीने पहले हुए थे शिफ्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां