CM योगी का बयान हो रहा वायरल, 'कोई मरने के लिए आ रहा है तो वो जिंदा कैसे बचेगा'

Published : Feb 20, 2020, 06:27 PM ISTUpdated : Feb 20, 2020, 06:41 PM IST
CM योगी का बयान हो रहा वायरल, 'कोई मरने के लिए आ रहा है तो वो जिंदा कैसे बचेगा'

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, सीएम ने बुधवार को विधानसभा में कहा, यूपी पुलिस की प्रशंसा होनी चाहिए। प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। अगर कोई मरने के लिए आ रहा है तो वो जिंदा कैसे बचेगा। हिंसा में कोई भी पुलिस की गोली से नहीं मरा। उपद्रवी हिंसा के दौरान उपद्रवियों की गोली से ही मरे है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, सीएम ने बुधवार को विधानसभा में कहा, यूपी पुलिस की प्रशंसा होनी चाहिए। प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। अगर कोई मरने के लिए आ रहा है तो वो जिंदा कैसे बचेगा। हिंसा में कोई भी पुलिस की गोली से नहीं मरा। उपद्रवी हिंसा के दौरान उपद्रवियों की गोली से ही मरे है। बता दें, सीएम योगी नागरिकता कानून को लेकर यूपी में दिसंबर 2019 में हुई हिंसा को लेकर बयान दे रहे थे। प्रदेश में हुई हिंसा में करीब 21 लोगों की मौत हो गई थी। 

सीएम ने विधानसभा में कही ये बात
सीएम योगी ने कहा- अगर कोई शख्स किसी निर्दोष को मारने के लिए निकला है और वह पुलिस के सामने पड़ता है तो या तो पुलिसकर्मी मरे या फिर वह मरे। किसी एक को तो मरना होगा। पाकिस्तान के पहले विधि मंत्री जोगेंद्र नाथ मंडल की नजीर देते हुए सीएम ने कहा- देश से गद्दारी करने वालों को गुमनामी मौत के सिवाए कुछ नहीं मिलेगा। 

सीएए को लेकर यूपी में भड़की थी हिंसा
बता दें, नागरिकता कानून को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, मेरठ और कई जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग उग्र हो गए थे। आगजनी की गई, पुलिस पर पथराव किया गया। सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान किया गया। हिंसा में यूपी में कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के बाद सीएम योगी ने कहा था कि नुकसान की भरपाई उपद्रवियों की संपत्ति जब्त कर की जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR