यूपी चुनाव: CM योगी बोलो- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश रोज नए दंगों की चपेट में आता था

Published : Feb 24, 2022, 03:02 PM ISTUpdated : Feb 24, 2022, 03:04 PM IST
यूपी चुनाव: CM योगी बोलो- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश रोज नए दंगों की चपेट में आता था

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी चुनाव के लिए श्रावस्ती एवं भिनगा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल पहले यह उत्तर प्रदेश रोज नए दंगो की चपेट में आता था। रोज दंगा होता था। पूजा नहीं करने दिया जाता था, गुंडे आकर परेशान करते थे। 

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव पर है। इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी चुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रावस्ती एवं भिनगा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल पहले यह उत्तर प्रदेश रोज नए दंगो की चपेट में आता था। रोज दंगा होता था। पूजा नहीं करने दिया जाता था, गुंडे आकर परेशान करते थे। समाजावादी पार्टी की सरकार में राज्य में 6 महीने से ज्यादा कर्फयु था, अराजकता का तांडव था। सपा की सरकार में 314 दंगे हुए थे। सपा का बसपा से पहले के कार्यकाल में जगह-2 आंतकी विस्फोट हुए थे। व्यापारियों की संपत्ति जला दी जाती थी।  

2017 से पहले बिजली आती नहीं थी, आज जाती नहीं
मुख्यमंत्री कहते है कि आज उत्तर प्रदेश देश के अंदर विकास की ऊंचाई को छू पा रहा। 2017 से पहले बिजली आती नहीं थी, आज जाती नहीं है। सबको बिजली पर्याप्त बिजली, पहले बिजली का भी जाति महजब हुआ करता था। ईद, मोहर्रम में बिजली आती थी, होली-दिवाली में बिजली नहीं आती थी। आज भेद नहीं है। कोरोना काल में भाजपा आयी हालचाल लेने के लिए। लोगों को फ्री में टेस्ट, फ्री में वैक्सीन, फ्री में उपचार मिला। यहीं वैक्सीन बसपा-सपा सरकार में बाजार में बिक जाती किसी गरीब को नहीं मिलती। 

राशन का पैसा सपा के गुंडो के हाथों में
सीएम योगी सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए बोले कि भाजपा सरकार में दो बार फ्री में राशन मिलता है। लेकिन पहले इस राशन का सारा पैसा जाता था, सपा के गुंडों के हाथ में, बसपा की सरकार में हाथी का पेट इतना बड़ा था कि सारा राशन उसी में समा जाता है। सारा राशन हाथी खा जाता था। लेकिन आज का राशन गरीब को मिल रहा है। उज्जवला से जुड़े लोगों को होली, दीपावली में फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। बेटी की जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक के लिए 25 हजार राशि हो गई।

बाराबंकी में किया था संबोधन
बता दे कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि बाराबंकी की जब भी बात होती है तो पवित्र धाम की भी चर्चा होती है। पहली मार्च को शिवरात्रि है। शिवरात्रि के अवसर पर पिछले पांच वर्ष के दौरान जिस धूमधाम के साथ जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ है पिछली सरकारों ने इसमें व्यवधान डालने का काम किया था। पूर्ववर्ती सरकारें आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। रामनगर में तो मां दुर्गा की मूर्ति को भी रोकने का काम होता था। लेकिन बीते 5 साल के दौरान आपकी आस्था के साथ कोई खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। कोई माई का लाल न कांवड़ यात्रा रोक सकता है  न मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रोक सकता है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव के 5वें चरण में 27 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 64 फीसदी संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी