यूपी: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीएम योगी ने डाला पहला वोट, ब्रजेश पाठक के साथ पहुंचे ओपी राजभर

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर यूपी में मतदान जारी है। सीएम योगी ने पहुंचकर सबसे पहला वोट डाला। इसके बाद पार्टी और सहयोगी दलों के विधायक भी वहां पहुंचकर वोटिंग कर रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर ने भी यहां पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान किया। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2022 5:54 AM IST / Updated: Jul 18 2022, 11:27 AM IST

लखनऊ: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान सोमवार 18 जुलाई को जारी है। यूपी के 403 विधायक इस दौरान विधान भवन में मतदान करेंगे। यहां हर मत का मूल्य 208 है। मतदान को लेकर लगातार विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बीच सीएम योगी ने पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया। मतदान के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 80 फीसदी वोटों को एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिलाने का वादा भी किया। इसके बाद दूसरा मत संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और तीसरा मत विधायक धीरेंद्र सिंह ने डाला।

Latest Videos

ओम प्रकाश राजभर ने भी पहुंचकर किया मतदान
भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने मतदान के लिए जाने के साथ ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का दावा किया। इस बीच सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। उनके द्वारा भी राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही गई। राजभर इन दिनों अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। ज्ञात हो कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन का ऐलान किया था। हालांकि उस बैठक में राजभर को न बुलाए जाने से उनकी नाराजगी भी सामने आई थी।

राजभर ने कहा- सपा से नाराजगी की कई वजह
मतदान के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा से नाराजगी को लेकर कई वजहें हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनसे एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने तो समर्थन मांगा हालांकि यूपीए के किसी भी नेता ने इस बारे में उनसे बातचीत नहीं की। लिहाजा उन्होंने अपने दल के सभी विधायकों के साथ द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया। इस बीच सहायक रिटर्निंग अधिकारी बृजभूषण दुबे ने बताया कि यूपी में एक विधायक के मत का मूल्य 208 है। 

क्या अब कभी भारत में कोई मुस्लिम राष्ट्रपति या PM नहीं बन पाएगा, क्यों ट्रेंड हुआ Muslim PM?

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल