UP News: संविधान दिवस की CM योगी ने दी बधाई, बोले- 2017 से पहले संदेह की नजर से देखे जाते थे UP के नागरिक

Published : Nov 26, 2021, 07:46 PM ISTUpdated : Nov 26, 2021, 07:50 PM IST
UP News: संविधान दिवस की CM योगी ने दी बधाई, बोले- 2017 से पहले संदेह की नजर से देखे जाते थे UP के नागरिक

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस की सभी को हार्दिक बधाई दी है। संविधान दिवस पर हुए कार्यक्रम में उन्होने कहा कि 2017 से पहले यूपी के नागरिकों को संदेह की नजर से देखा जाता था। अब उत्तर प्रदेश की छवि बदल चुकी है। यूपी को बीमारू प्रदेश समझा जाता था अब प्रदेश में कम्पनियां निवेश के लिए आती हैं।

लखनऊ। देश में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने सभी को हार्दिक बधाई दी है। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम में मौजूद  लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के समय कुछ लोग ऐसे भी थे जो अंग्रेजों के पिट्ठू बनकर भारत को एक नही रखना चाहते थे। उन्हें भारतीयों की एकता पसन्द नहीं थी। एक बड़ा तबका भारत को एक भारत के रूप में रखने का काम कर रहा था। यह आजादी एक भारत, सशक्त भारत, अखंड भारत उसी की देन है। भारत का वर्तमान स्वरूप बनाना बड़ा कठिन कार्य रहा होगा। क्रांतिकारियों, देश को बनाने वालों ने बड़ी साधना की।

जनता को बताया संविधान का संरक्षक- सीएम

उन्होने कहा कि भारत के संविधान निर्माता दूरदर्शी थे, इसलिए उन्होने प्रत्येक परिस्थिति के अनुसार कठोर और लचीली व्यवस्था दिया है। संविधान की मूल प्रति भारत की आत्मा है। पीएम मोदी ने बाबा साहेब की स्मृति में स्मारक की आधारशिला रखी है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। सीएम योगी ने कहा कि भारत के संविधान का संरक्षक भारत की जनता को माना गया है। भारत के संविधान में जनता को बहुत बड़ा अधिकार है। उन्होने कहा कि संविधान से हम सभी को समान मताधिकार और अधिकार प्रदान किए है। 

यूपी को समझा जाता था बिमार प्रदेश- सीएम

सीएम ने कहा कि यूपी विधानसभा ने संविधान के मूल्यों पर विशेष सत्र भी आयोजित किया। 2017 से पहले यूपी के नागरिकों को संदेह की नजर से देखा जाता था। अब उत्तर प्रदेश की छवि बदल चुकी है। यूपी को बीमारू प्रदेश समझा जाता था अब प्रदेश में कम्पनियां निवेश के लिए आती हैं। यूपी निवेश की भारी संभावनाओं से भरा है। उत्तर प्रदेश आज निवेशकों की पसंद है। यूपी की कानून व्यवस्था आज नजीर बन गई है। यहां अपराधियों पर सख्ती कार्रवाई होती है। सीएम योगी ने कहा कि आज 44 योजनाओं में देश में नम्बर एक पर है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत