UP News: प्रयागराज सामूह‍िक हत्‍याकांड के पीड़‍ितो से म‍िलीं प्रियंका, पूछा- न्याय क्यों नहीं मिल रहा

Published : Nov 26, 2021, 07:01 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:06 AM IST
UP News: प्रयागराज सामूह‍िक हत्‍याकांड के पीड़‍ितो से म‍िलीं प्रियंका, पूछा- न्याय क्यों नहीं मिल रहा

सार

प्रियंका यहां मृतक फूलचंद पासी के घर पहुंची। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रही है। 

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को प्रयागराज (Prayagraj) के फाफामऊ में गुंडो द्वारा परिवार के 4 लोगों की हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं। प्रियंका (Priyanka Gandhi) यहां मृतक फूलचंद पासी के घर पहुंची। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रही है। 

न्याय क्यों नहीं मिल रहा? 
प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं पूछना चाहती हूं कि इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा। जिस तरह ये घटना हुई है मैं उससे खुद हिली हुई हूं और परिवार दहशत में है। इन्हें पुलिस से सहयोग नहीं मिला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार दहशत में है। इनमें सभी महिलाएं हैं, पुरुष सदस्य झारखंड में काम करता है। वे नहीं जानते कि वे अकेले क्या करेंगे, कोई आकर उन्हें पीड़ा दे सकता है। पुलिस ने उनकी मदद नहीं की है। परिवार की महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव से अपनी पीड़ा साझा की। 

 

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या 
प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार रात की यह घटना है। जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार(sharp weapon) से हत्या कर दी गयी। छानबीन करने पहुंचीं पुलिस टीम के अनुसार, मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहनगंज(Mohanganj)  के फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था। तभी देर रात अचानक घर में हमलावर घुस आए, जिन्होंने ने घर के चारों सदस्यों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। 

पुरानी रंजिश बताई जा रही है
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई। जिसके बाद घटना स्थल की छानबीन शुरू कर दी गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

एक पूरे परिवार को कातिलों ने खत्म कर दिया। पीड़ित परिवार ने इस हत्या के पीछे गांव के ही लोगों पर शक जताया है। वहीं पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी परिवार के लोगों को अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार ने इस हत्या के पीछे कई पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते निलंबन की कार्रवाई की है।

UP News: प्रयागराज से हत्या का सनसनीखेज मामला, पति-पत्नी समेत दो बच्चों की धारदार हथियार से हुई हत्या

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: लखनऊ में 22 जनवरी को ठंड या धूप? जानिए मौसम का पूरा अपडेट
Prayagraj Weather Today: 22 जनवरी को कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम?