प्रयागराज के फाफामऊ में बुधवार देर रात 1 परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार आए हत्या कर दी गयी, जिसमें पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो यह रंजिश का मामला बताया जा रहा है।  

प्रयागराज: प्रयागराज(Prayagraj) के फाफामऊ थाना क्षेत्र से बुधवार रात हत्या(Murder) से जुड़ा हुआ एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार(sharp weapon) से हत्या कर दी गयी। छानबीन करने पहुंचीं पुलिस टीम के अनुसार, मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिली जानकारी के अनुसार, मोहनगंज(Mohanganj) के फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था। तभी देर रात अचानक घर में हमलावर घुस आए, जिन्होंने ने घर के चारों सदस्यों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई। जिसके बाद घटना स्थल की छानबीन शुरू कर दी गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।