CM योगी ने बताया वे क्यों पहनते हैं भगवा वस्त्र, कहा संन्यासी की लोक सेवा के यज्ञ में जो भी बाधा डालेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा

प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा धारण किया है। यह भगवा उनका नहीं है। भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2019 2:31 AM IST / Updated: Dec 31 2019, 05:21 PM IST

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बगवा वाले बयान का सीएम योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया है। साथ ही बताया कि वे  भगवा वस्त्र को क्यों धारण करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि 'सब कुछ त्याग कर सीएम योगी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। वह न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।'

वे लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे
प्रियंका वाड्रा का बिना नाम लिए सीएम ने उनपर कमेंट किया है। एक और ट्वीट में लिखा कि संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?

Latest Videos

प्रियंका ने दिया था यह बयान
लखनऊ दौरे के दौरान प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा धारण किया है। यह भगवा उनका नहीं है। भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है। कृष्ण, राम और शिव के देश में हिंसा और बदले की जगह नहीं है। महाभारत में भी कृष्ण ने रण क्षेत्र में बदला लेने की बात नहीं कीष बदले की भावना इस देश की परंपरा नहीं रही है। यह देश प्रेम, करुणा और अहिंसा की बात करता है। इसिलए मुख्यमंत्री को यह समझनी चाहिए।
(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
ऐसा क्या बोल गए अमित शाह जो भड़क उठा बांग्लादेश, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!