सीएम योगी ने संचारी व दस्तक अभियान को तेज करने के दिए निर्देश, कहा- जन आरोग्य मेलों से जोड़े जाएं दोनों अभियान

Published : Apr 12, 2022, 02:11 PM IST
सीएम योगी ने संचारी व दस्तक अभियान को तेज करने के दिए निर्देश, कहा- जन आरोग्य मेलों से जोड़े जाएं दोनों अभियान

सार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दस्तक अभियान को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दे दिए है। उन्होंने कहा है कि संचारी व दस्तक अभियान को जन आरोग्य मेलों से जोड़ा जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके। इसके लिए दोनों अभियानों को तेज कर लोगों तक पहुंचा जाए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में संचारी रोग अभियान को शुरू किया जा चुका है। इसके जरिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोगों से बचने के तरीके बताए जा रहे तो वहीं अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही दस्तक अभियान को शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश दे दिए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि 10 अप्रैल से साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों की शुरुआत भी हो चुकी है। संचारी रोग व दस्तक अभियान को जन आरोग्य मेलों से जोड़ा जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। 

15 अप्रैल से हो सकती है दस्तक अभियान की शुरूआत
दस्तक अभियान के तहत प्रदेश के पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों की खून की कमी की जांच, छः माह से पांच वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान और 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ का घोल दिया जाता है। साथ ही बच्चों को दस्त रोग, निमोनिया, और जन्मजात बिमारियों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क जांच एवं उपचार तथा परिवहन सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास व बेसिक शिक्षा एकसाथ मिलकर  कार्य करेंगे तथा उपचार एवं बचाव के समाधान बताएंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 अप्रैल से घर-घर दस्तक अभियान शुरू होगा और इसमें मेडिकल टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान करेंगी। इस टीम में आशा वर्कर के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे।

संचारी रोग में इन बिमारियों को लेकर कर रहे जागरुक
बता दें कि प्रदेशवासियों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत टीमें घर-घर दस्तक देंगी। इसी दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचने के तरीके भी बताए जाएंगे। इसमें जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई), एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस), डायरिया व मलेरिया आदि रोग शामिल हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को उपाय बताए जाएंगे। साथ ही गंदा पानी पीने व गंदगी के कारण होने वाले रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ राजस्व व शिक्षा विभाग मिलकर इस अभियान को चलाएंगे।

बिजली दरें बढ़ाने के लिए कंपनियों को यूपी सरकार के रुख का इंतजार, नियामक आयोग को नहीं सौंपा टैरिफ प्रस्ताव

मेरठ स्टेशन में देर रात ट्रेन के नीचे आया क्राइम ब्रांच दरोगा, आत्महत्या या हादसा के बीच उलझी है गुत्थी

सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, यौन शोषण के आरोपी डीएसपी नवनीत कुमार को पुलिस सेवा से किया बर्खास्त

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौके पर मौत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट