करहल में जमकर गरजे CM योगी, कहा- बीजेपी ने नेताजी के आशीर्वाद से जीते सपा के दुर्ग, अब मैनपुरी की बारी

Published : Nov 28, 2022, 05:47 PM IST
करहल में जमकर गरजे CM योगी, कहा- बीजेपी ने नेताजी के आशीर्वाद से जीते सपा के दुर्ग, अब मैनपुरी की बारी

सार

सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी के करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने 2019 में जीत का आशीर्वाद दिया था। वहीं मैनपुरी को भी नया इतिहास बनाने का मौका मिला है।

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी के करहल में जनसभा को संबोधित किया है। सीएम योगी ने मैनपुरी की पावन धरा को नमन करते हुए मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि वर्ष 2019 में मुलायम सिंह ने भाजपा को जीत का आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही। नेताजी के आशीर्वाद से बीजेपी ने रामपुर और आजमगढ़ का उपचुनाव जीता है। बता दें कि समाजवादी पार्टी का दुर्ग कहे जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ को ध्वस्त कर दिया। 

मैनपुरी की जनता रचे नया इतिहास- सीएम योगी
सीएम ने कहा कि मैनपुरी की जनता को नया इतिहास बनाने का मौका मिला है। इसलिए मैनपुरी लोकसभा को भाजपा की झोली में डालिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। इसी तरह से आपके क्षेत्र में भी विकास की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। इसलिए मैनपुरी की जनता को अच्छा प्रतिनिधि चुनने की आवश्यकता है। सीएम योगी ने कहा कि जनता ऐसे लोगों का चुनाव न करे जो नाते-रिश्तेदारी निकालते हों।

सीएम ने साधा शिवपाल पर निशाना
वहीं सीएम योगी ने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। शिवपाल यादव को पहले बैठने के लिए हत्था मिला था। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का चरित्र ही परिवारवादी है। लेकिन मैनपुरी किसी परिवार की विरासत नहीं सकती है। बीजेपी ने सूझबूथ से रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। सीएम योगी ने इस दौरान भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य को जिताने की अपील की है। बता दें कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं दोनों पार्टियों की तरफ से नेताजी के नाम पर चुनाव को जीतने की कोशिश की जा रही है।

करहल सीट से विधायक हैं अखिलेश यादव
करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा का हिस्सा है। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव करहल सीट से विधायक है। सीएम योगी की करहल में की गई जनसभा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सपा के गढ़ में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि इस बाद करहल से समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा। 5 दिसंबर को मतदान होने हैं।

मैनपुरी: डिंपल के लिए चाचा शिवपाल ने मांगा वोट, कहा- विधानसभा चुनाव में अखिलेश सहयोग लेते तो आज CM होते

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बांके बिहारी मंदिर में शॉल पर गिरी अंगूठी और बदल गया मन...भगवान की दुल्हन बन गई पिंकी शर्मा
इंडिगो फ्लाइट लेट, फिर कैंसल! 5 घंटे की टेंशन ने छीन ली जान, अस्पताल में तोड़ा दम