कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, पार्टी की महासचिव प्रियंका से इस्तीफा लेने की रखी मांग

Published : Mar 22, 2022, 12:25 PM IST
कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, पार्टी की महासचिव प्रियंका से इस्तीफा लेने की रखी मांग

सार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व प्रवक्ता जीशान हैदर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखकर प्रियंका गांधी से भी इस्तीफा लेने की मांग की है। उसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिल्कुल गलत है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इस्तीफा लिया था। उन्होंने निर्देश दिए थे कि राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को इस्तीफा देंगे जिसके बाद अजय लल्लू ने अपना इस्तीफा पत्र पार्टी को दिया था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के पद पर बने रहने से सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रवक्ता जीशान हैदर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखकर उनसे भी इस्तीफा लेने की मांग की है। 

पार्टी की हार का ठीकर प्रदेश अध्यक्ष पर फोड़ना है गलत
कांग्रेस नेता जीशान हैदर ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिल्कुल गलत है। जब उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव खुद प्रियंका गांधी की मर्जी से एक चपरासी भी नहीं रख सकते थे और यह पूरे प्रदेश की कांग्रेस को पता है। इसके आगे जीशान ने पहले के चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी का इस्तीफा भी लिए जाने की याद दिलाते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी को भी हटाया जाए। 

उन्होंने लिखा है जब भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी हारी है तो हमेशा प्रभारी ने और प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है। चाहे 2012 का विधानसभा चुनाव हो, जिसमें दिग्विजय सिंह और रीता बहुगुणा जोशी ने इस्तीफा दिया था, जबकि मत प्रतिशत और सीटें भी बढ़ी थीं। 2017 के चुनाव में हार के बाद राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया था। मेरा मानना है कि प्रियंका गांदी जी का इस्तीफा भी आपको मांगना चाहिए, यह कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की तरफ से आपसे निवेदन है।

प्रियंका को यूपी के प्रभार से कार्यमुक्त किया जाए
जीशान हैदर ने लेटर में आगे कहा है कि जब तक प्रियंका गांधी प्रभारी रहेंगी, उनके वही नौकर और उनकी वही टीम काम करेगी, जिनकी वजह से 387 विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। प्रियंका गांधी उनको हटाने को तैयार नहीं हैं तो आपसे निवेदन है कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश के प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया जाए।

कांग्रेस जितनी आपकी, उतनी हमारी
जीशान हैदर ने आगे कहा जैसा कि हमेशा कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी सबकी है तो हमें लगता है कि जितनी कांग्रेस पार्टी आपकी है, उतनी ही हमारी भी है और उसकी अच्छाई के लिए अगर कोई कदम हो तो उसको बोलने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।

मायावती बोलीं- BJP से मिले हैं मुलायम सिंह, इस काम के लिए कभी भी अखिलेश को माफ नहीं करेंगे अम्बेडकरवादी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
25 हजार रुपये के लिए दोस्त बना दुश्मन! पार्टी के बहाने बुलाकर रितिक की बेरहमी से हत्या