कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से लेकर कई दिग्गज शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। इस लिस्ट में अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद, भूपेश बघेल, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा, सपा और बसपा की ओऱ से भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जा  चुकी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 24, 2022 9:55 AM IST / Updated: Jan 24 2022, 03:28 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई इस लिस्ट में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 30 नाम है। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा, बसपा और समाजवादी पार्टी भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

कांग्रेस की लिस्ट में हैं यह नाम 
कांग्रेस की ओर से यूपी चुनाव के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, अराधना मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, आर पी एन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा, हार्दिक पटेल,  फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रेनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रणिति शिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी, तौकीर आलम का नाम शामिल है।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख