बंद घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला दंपत्ती का शव...

Published : Jul 22, 2019, 04:18 PM ISTUpdated : Jul 22, 2019, 04:24 PM IST
बंद घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला दंपत्ती का शव...

सार

घटना उत्तरप्रदेश के हमीरपुर की है जहां एक दंपत्ती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और साथ ही अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को भी मार डाला। उन्होनें ऐसा क्यों किया, पुलिस इसके वजह तलाश रही है। 

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दंपत्ती व उनके डेढ़ वर्षीय बेटे का संदेहास्पद परिस्थितियों में शव मिला है। घर बाहर से बंद था। तीन दिनों से किसी ने भी तीनों को देखा नहीं था। मकान से दुर्गध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की शंका हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस पहुंची तो देखा कि दंपत्ती का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था जबकि बच्चे का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। 

घर से तेज दुर्गन्ध आने पर पुलिस को किया सूचित 

राठ कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय बृजेंद्र, पत्नी गीता और डेढ़ वर्षीय बेटे पार्थ के साथ रहता था। तीन दिन पहले लोगों ने बृजेंद्र और उनकी पत्नी गीता को बाहर आते जाते देखा था। लेकिन उसके बाद यह नहीं दिखे। सोमवार की सुबह लोग घर के बाहर पहुंचे तो तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ोसी के मकान की छत से चढ़कर अंदर देखा, तो छत के जाल से रस्सी के सहारे फांसी पर पति-पत्नी लटक रहे थे और डेढ़ साल के मासूम का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि दो माह पहले बृजेंद्र दिल्ली से आने के बाद गुलाब नगर स्थित अपने मकान में रहने लगा था।

लोगों ने आशंका जताई कि मासूम की हत्या के बाद दंपत्ती ने फांसी लगाई है। इस बीच सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस परिजनों को बुलवाने के साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ करके घटना की वजह तलाशने का प्रयास कर रही है। एक परिवार की तीन लोगों की मौत की घटना ने लोगों को झकझोर दिया।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget Session 2025-26: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण में बतायीं कानून-व्यवस्था, कृषि, विकास और निवेश की बड़ी उपलब्धियां
UP Budget Survey 2025-26: अपराध में कमी, मिशन शक्ति से महिला सुरक्षा व निवेश माहौल बेहतर