मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़े गो-तस्कर, ट्रक से 16 गाय हुईं बरामद, तस्कर फरार

Published : Dec 28, 2021, 09:29 PM IST
मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़े गो-तस्कर, ट्रक से 16 गाय हुईं बरामद, तस्कर फरार

सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बरबारी के पास भी पुलिस ने गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की, जो एक वाहन पर लदे करीब आधा दर्जन गोवंश छोड़ कर भाग गए। उन्होंने बताया कि गो-तस्करों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में तीन वाहन जब्त किए गए हैं।

मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जिले में पुलिस ने गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 16 गाय और चार सांड बरामद किए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गो-तस्करी की सूचना मिलने पर मथुरा में राया कट पर नाकेबंदी कर दी गई और एक ट्रक से 16 गाय तथा चार सांड बरामद किए गए। हालांकि, गो-तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बरबारी के पास भी पुलिस ने गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की, जो एक वाहन पर लदे करीब आधा दर्जन गोवंश छोड़ कर भाग गए। उन्होंने बताया कि गो-तस्करों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में तीन वाहन जब्त किए गए हैं।

अवैध हथियार फैक्टरी का भंडफोड़
मथुरा जिले के एक गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में एक आरोपी को पांच बंदूक, तीन तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीष चंद्र ने बताया कि थाना शेरगढ़ पुलिस ने जंघावली गांव में चल रही अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।घटनास्थल से पांच बंदूक, तीन तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद की गई है। छापे के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जंघावली गांव में हथियार फैक्टरी होने की जानकारी मिली थी जिसकी पुष्टि होने पर शनिवार रात करीब दो बजे छापेमारी की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मौके से सोनू निवासी मंसा टीला गांव, थाना हाइवे) को गिरफ्तार किया गया है जबकि झबरू नामक आरोपी फरार हो गया। ग्रोवर ने बताया कि झबरू को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल