शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, इसके बाद थानेदार ने कही मुलायम सिंह जैसी शर्मनाक बात

Published : Oct 07, 2019, 03:09 PM ISTUpdated : Oct 07, 2019, 03:24 PM IST
शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, इसके बाद थानेदार ने कही मुलायम सिंह जैसी शर्मनाक बात

सार

यूपी के बलिया में एक नाबालिग लड़के द्वारा दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का भी नाबालिग है। लड़के ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी जब लड़की के परिजनों ने थाने पर दी तो थानाध्यक्ष ने सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव जैसा बेतुका बयान दे डाला। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही थानेदार को लाइनहाजिर कर दिया गया है। 

बलिया( UTTAR PRADESH ). यूपी के बलिया में एक नाबालिग लड़के द्वारा दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का भी नाबालिग है। लड़के ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी जब लड़की के परिजनों ने थाने पर दी तो थानाध्यक्ष ने सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव जैसा बेतुका बयान दे डाला। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही थानेदार को लाइनहाजिर कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में नाबालिग से शादी का झांसा देकर रेप किया गया। रेप करने वाला किशोर भी नाबालिग है। सूचना के अनुसार पहले लड़के ने नाबालिग दलित किशोरी से शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा । लेकिन बाद में लड़की ने परेशान होकर लड़के से मिलना बंद कर दिया। जिसके बाद लड़का नाराज हो गया और वह मौके की तलाश में लग गया। एक दिन लड़की को शौच के लिए खेत जाते देख उसके पास जाकर लड़के ने जोर जबरदस्ती की। उसे घसीटते हुए बाजरे के खेत में ले गया और यहां भी दुष्कर्म किया ।

पीड़िता की मां से की बदसलूकी
मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के घर शिकायत करने गई पीड़ित किशोरी की मां से आरोपी के परिजनों ने बदसलूकी की। आरोपी के परिजनों ने उसे गालियां देते हुए धक्के मारकर अपने घर से भगा दिया। इधर अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद जब उसके मां थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष पांच दिनों तक पीड़िता को दौड़ाता रहा, लेकिन उसका केस दर्ज नहीं किया।

थानाध्यक्ष का शर्मनाक बयान 
मनियार थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा दिए गए बयान की पुनरावृत्ति कर दी। उसने कहा दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला था। कहा कि दोनों नाबालिग बच्चे हैं, इनसे छोटी-मोटी गलतियां होती हैं। इन्‍हें किसी अपराध के रूप मे न देखा जाए। थानेदार ने सबके सामने इतना तक बोल दिया कि उसने कोई अपराध ही नहीं किया है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। 

मुलायम सिंह यादव ने दिया था ये बयान 
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने साल 2014 में  एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि रेप के सभी मामलों में फांसी देना पूरी तरह से गलत है। लड़कों से अक्‍सर गलतियां हो जाती हैं। उन्‍होंने कहा था कि मुंबई में तीन लड़कों को फांसी दे दी गई, जो कि नहीं होनी चाहिए। हम ऐसा कानून बनाएंगे ताकि ऐसे नियमो का दुरुपयोग रुक सके। लड़के लड़कियां पहले दोस्‍त रहते हैं और जब उनमें मतभेद हो जाता है तो लड़की जाकर बयान दे देती है कि उसका रेप हो गया है।  फिर बेचारे लड़कों को फांसी हो जाती है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BVS Startup Expo 2026: झांसी में उभरा बुंदेलखंड का नया स्टार्टअप हब, 18 स्टार्टअप्स ने पेश किए आइडिया
Lucknow Mausam: लखनऊ में 33°C, मार्च के पहले हफ्ते में कहां तक पहुंचेगा तापमान