तमंचे की नोक पर महिला के साथ रेप, पड़ोसी ने की घिनौनी हरकत

नोयडा के सोरखा इलाके में तमंचे की नोक पर महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के समय महिला अपने घर में सो रही थी। पड़ोसी उसके घर में घुस आया और तमंचे के बल पर उससे बलात्कार किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2019 8:23 AM IST / Updated: Oct 07 2019, 01:54 PM IST

नोएडा (UTTAR PRADESH ). नोयडा के सोरखा इलाके में तमंचे की नोक पर महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के समय महिला अपने घर में सो रही थी। पड़ोसी उसके घर में घुस आया और तमंचे के बल पर उससे बलात्कार किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। 

जानकारी के अनुसार नोयडा के सोरखा गांव में रहने वाली महिला ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने कहा है कि 24 अगस्त को वह घर पर अकेली थी उसके साथ उसकी बेटी थी। उसका पति काम से बाहर गया था। उसी समय पड़ोसी पुष्पेंद्र यादव ने घर में घुस कर तमंचा दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। 

बेटी के जगने के बाद धमकी देते हुए भाग निकला आरोपी 
महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने बेटी के साथ घर में सो रही थी उसी समय उसका पड़ोसी पुष्पेंद्र यादव उसके घर में घुसा। उसने तमंचा दिखाकर धमकाते हुए उससे बलात्कार करने लगा। महिला का आरोप है कि इसी बीच उसकी बेटी जाग गई और दोनों के विरोध करने और शोर मचाने पर पुष्पेंद्र ने उन्हें पीटा तथा उनकी कनपटी पर तमंचा रख कर मार डालने की धमकी दी।

आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी राकेश भदौरिया ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने इस मामले में पुष्पेंद्र के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। 
 

Share this article
click me!