संभल में हत्या कर गंगा किनारे फेंका महिला और युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सम्भल जिले में एक युवक और युवती की गोली मार कर हत्या करने के बाद उनके शवों को गंगा किनारे फेंक दिया गया। पुलिस का अनुमान है कि शवों को अलग-अलग फेंकने की योजना थी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला दिल्ली की निवासी है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 6, 2022 11:02 AM IST / Updated: Sep 06 2022, 05:44 PM IST

सम्भल: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में एक युवक और महिला की कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को गंगा के किनारे से बरामद किया है। युवती के पास से मिले आधार कार्ड से पता लगा है कि महिला पूर्वी दिल्ली की रहने वाली थी। दोहरे हत्याकांड के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना सम्भल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र की है। ग्रमीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सोमवार रात गंगा किनारे गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिला था। 

डबल मर्डर कर फेंका शव
बताया जा रहा है कि रात साढ़े ग्यारह बजे करीब एक ग्रामीण ने पुलिस को को सूचना दी कि युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव से मोलनपुर को जाने वाले रास्ते से करीब तीन किमी दूर गंगा किनारे गन्ने के खेत मे युवक का शव बरामद किया था। शव के पास महिला का पर्स, तमंचा और टूटी हुई चूड़ियां भी पड़ी हुई थीं। जिसके बाद पुलिस आगे तलाश किए बिना ही शव को लेकर थाने आ गई। युवक के शव के पास ही कुछ दूरी पर एक अन्य युवक का शर्ट भी मिला है। मृतक की उम्र 45 वर्ष के आसपास होगी।

Latest Videos

कनपटी पर मारी गई गोली
इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस को फिर एक ग्रामीण ने फोन कर जानकारी दी कि युवक के शव के स्थान से कुछ दूरी पर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने बताया कि महिला और युवक को एक तरह से ही मारा गया है। क्योंकि युवती और युवक दोनों के कनपटी पर गोली मारकर उनकी हत्या की गई है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों मृतकों का एक दूसरे से कुछ संबंध रहा होगा। महिला के आधार कार्ड से जानकारी मिली है कि उसका नाम किरण सोन पत्नी महेंद्र सोन है। वह न्यू चांद मोहल्ला गांधी नगर पूर्वी दिल्ली की निवासी है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं प्रभारी पवन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रात में एक युवक का शव मिला था। जिसके सिर पर गोली मारी गई थी। वहीं मंगलवार को एक महिला का भी शव बरामद किया गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अनुमान है कि हत्यारे दोनों के शवों को अलग-अलग फेंकना चाहते होंगें। लेकिन खेतों पर रहने वाले ग्रमीणों की आवाज सुनकर वह शवों को छोड़कर मौके से फरार हो गए होंगे।

सम्भल: नई बहू के कारनामे से हर कोई रह गया दंग, CCTV फुटेज में प्रेमी संग कैद हुई करतूत

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों