यूपी के डिप्टी CM का बयान: हिंसा करने वालों के साथ हैं प्रियंका गांधी, भगवा चोले के महत्व से वो अंजान

Published : Dec 30, 2019, 06:20 PM ISTUpdated : Dec 30, 2019, 07:45 PM IST
यूपी के डिप्टी CM का बयान: हिंसा करने वालों के साथ हैं प्रियंका गांधी, भगवा चोले के महत्व से वो अंजान

सार

सीएम योगी के भगवा कपड़े पर प्रियंका गांधी के बयान के बाद यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, प्रियंका हिंदुत्व से अंजान हैं। उन्होंने हिंदुओं की बेइज्जती की है। भगवा चोले पर आक्षेप किया। भगवा पहनावे और परंपरा के बारे में उन्हें जानकारी नहीं। वो उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने हिंसा की। 

लखनऊ (Uttar Pradesh). सीएम योगी के भगवा कपड़े पर प्रियंका गांधी के बयान के बाद यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, प्रियंका हिंदुत्व से अंजान हैं। उन्होंने हिंदुओं की बेइज्जती की है। भगवा चोले के महत्व को वो नहीं जानतीं। भगवा पहनावे और परंपरा के बारे में उन्हें जानकारी नहीं। मैं प्रियंका को बता देना चाहता हूं कि योगी आदित्यनाथ मठ से आते हैं। उन्होंने अपने पहनावे और संस्कृति के प्रति पूर्ण निष्ठा बनाए रखी। गांधी परिवार को पता ही नहीं भगवा क्या है? शायद किसी और देश से ज्ञान लाई होंगी। असल में कांग्रेस उपचुनाव चुनाव में हार से परेशान है। अखिलेश और प्रियंका के द्वारा भगवा को गलत तरह से प्रस्तुत किया जा रहा है। 

हिंसा करने वालों के साथ खड़ी हैं प्रियंका
उन्होंने कहा- सीएए और एनआरसी के बारे में लगातार कांग्रेस और सपा जनता को गुमराह कर रही। जबकि प्रधानमंत्री कह चुके ​हैं कि दूसरे देश के लोगों को नागरिकता प्रदान करने के लिए यह कानून लाया गया। कांग्रेस फिर भी लोगों को बरगला रही है। लोगों को इकट्ठा कर रही। उपद्रवियों को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता क्या संदेश देना चाहते हैं? प्रदर्शनकारी शांत हैं, उनके पक्ष में खड़े होने से हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन उपद्रवियों के साथ न खड़े हों।

प्रियंका भगवा को कलंकित करने का कर रहीं काम
दिनेश शर्मा ने कहा, आज 20-20 मैच चल रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस इसी मैच मे लगे हैं। ये विपक्षियों का आपस का द्वंद है कि कौन ज्यादा वोटों को खिंचने का काम करे। ये भगवा को कलंकित करने का काम कर रहे हैं। विपक्ष प्रदेश की शांति को भंग करने, कानून तोड़ने का काम कर रहा है। अब तो सीआरपीएफ ने रिपोर्ट दे दी कि प्रियंका गांधी ने प्रोटोकॉल को तोड़ा। वो महिला पुलिसकर्मी पर आरोप लगा रही हैं, जो अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसकी निंदा होनी चाहिए।

प्रियंका ने भगवा को लेकर कही थी ये बात
बता दें, प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, बीते दिनों प्रदेश में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर हुईं हिंसा में पुलिस ने मासूम लोगों को पीटा। सीएम योगी कहते हैं बदला लिया जाएगा। उनके इसी बयान पर यूपी पुलिस काम कर रही है। हिंदुस्तान की हवा में बदले और हिंसा की कोई भावना नहीं। भगवान श्रीकृष्ण ने कभी बदले की बात नहीं की। सीएम योगी भगवा वस्त्र पहनते हैं, मैं बता दूं ये आपका वस्त्र नहीं है। भगवा तो हिंदुस्तान की धार्मिक आस्था का प्रतीक है, उस धर्म का पालन करना सीखिए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका