कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोग बोले-इस बार अलग ही है उत्साह

Published : Nov 25, 2019, 11:36 AM IST
कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोग बोले-इस बार अलग ही है उत्साह

सार

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक ओर जहां पूरे देश में उत्साह है। वहीं, दूसरी तरफ अयोध्या में दर्शनार्थियों की भीड़ भी बढ़ गई है। दूर दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। सभी के दिल में इस बात का उत्साह है कि मंदिर कहां बनेगा, कैसे बनेगा, उसकी डिजाइन कैसे होगी। hindi.asianetnews.com ने यूपी के बाहर से आये कुछ श्रद्धालुओं से बात की।

अयोध्या (Uttar Pradesh). राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक ओर जहां पूरे देश में उत्साह है। वहीं, दूसरी तरफ अयोध्या में दर्शनार्थियों की भीड़ भी बढ़ गई है। दूर दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। सभी के दिल में इस बात का उत्साह है कि मंदिर कहां बनेगा, कैसे बनेगा, उसकी डिजाइन कैसे होगी। hindi.asianetnews.com ने यूपी के बाहर से आये कुछ श्रद्धालुओं से बात की।

रामलला का दर्शन करने आए हैं अयोध्या
अयोध्या के मणि पर्वत पर दर्शन करने एनसीआर से श्रद्धालु सुरेश रैकवार अपनी फैमिली के साथ आए थे। उन्होंने कहा, कोर्ट के फैसले के बाद मेरे मन में काफी उत्साह है। काफी दिनों से रामलला के दर्शन करने का मन था। लेकिन अब जाकर राम की कृपा से मौका मिला। 

सुरेश की पत्नी राधिका कहती हैं, कोर्ट का फैसला बेहद खुशी देने वाला है। हम सालों से कल्पना कर रहे थे कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। कोर्ट के फैसले ने इसका रास्ता भी साफ कर दिया। बहुत खुशी है।

जैन श्रद्धालु ने कही ये बात
अयोध्या के जैन मंदिर में दर्शन करने आए महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आए श्रद्धालु ने कहा, मैं पिछले कई साल से अयोध्या आ रहा हूं। लेकिन इस बार उत्साह कुछ ज्यादा ही है। हम सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर बने। इससे देश ही नहीं विदेश में भी अयोध्या की अलग पहचान बनेगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की नई पहल: UP में शुरू होगी ईको-टूरिज्म वैन सर्विस, मथुरा-वाराणसी-लखनऊ से होगी शुरुआत
CM Yogi Adityanath Cabinet Decisions: भिक्षावृत्ति कानून संशोधन, आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली और शिक्षकों को कैशलेस इलाज