पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर थाने पहुंची महिला, अफसरों के सामने पेट्रोल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

Published : May 25, 2022, 12:44 PM IST
पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर थाने पहुंची महिला, अफसरों के सामने पेट्रोल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

सार

ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने थाने के बाहर आत्महत्या की कोशिश की। महिला ने पेट्रोल अपने ऊपर डाला ही नहीं बल्कि पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।

बागपत: उत्तर प्रदेश के जिले बागपत में महिला ने थाने के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में कार्रवाई ने होने पर एक महिला ने मंगलवार को महिला थाने के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर और पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसकी वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला को पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। 

महिला परिजनों साथ पहुंची थाने
थाने के बाहर महिला ने आत्महत्या की कोशिश और पांच नामजद समेत सात पर उसे उकसाने को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने मंगलवार को अपने परिजनों और कई अन्य लोगों के साथ महिला थाने पहुंची। महिला थानाध्यक्ष से मुलाकात कर थाने के बाहर निकली और पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर डालने लगी। इतना ही नहीं महिला ने पेट्रोल को पिया भी जिसे देखकर लोगों ने शोर मचाया। थाने के अंदर से पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा। महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया उसके बाद मेरठ रेफर कर दिया गया।

उकसाने को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा
महिला का कैराना के एक गांव के ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों के दर्ज कराए तेजाब डालने के मुकदमे में परिजनों को कैराना पुलिस ने जेल भेज दिया। मगर, उसके दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि कोतवाली में महिला पर आत्महत्या की कोशिश करने के साथ ही उसके चार परिजनों व एक पूर्व सभासद समते आठ पर उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दोनों पक्षों ने इनमें दर्ज किए है मुकदमे
थाने के बाहर आत्महत्या करने वाली महिला का विवाह चार साल पहले शामली के कैराना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के दो साल बाद विवाद शुरू हुआ। लेकिन आपसी बातचीत चलती रही लेकिन दो अप्रैल 2022 को झिंझना थाने में महिला की मां ने उसकी सास के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई थी। इसके पश्चात महिला ने नौ अप्रैल को अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुकदमा महिला थाना बागपत में दर्ज करा दिया। तो वहीं दूसरी ओर महिला के ससुराल वालों ने उसके खिलाफ तेजाब डालने, हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इतना ही नहीं महिला ने सात मई को महिला ने अपने देवर समेत चार ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा बागपत कोतवाली में दर्ज कराया। इस तरह से दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगातार मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। 

प्रयागराज: देर रात युवक युवती से मिलने पहुंचा उसके घर, अचानक गोली चलने की आवाज से परिजन भी हुए हैरान

आरोही बनी लुबना को सता रहा जान का खतरा, कहा- तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर उठाया कदम

बाराबंकी में पुजारी की हत्या, पड़ताल के बाद ब्रह्मदेव स्थल पर लगा घंटा भी मिला गायब

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर