अश्लील हरकत करने पर इंजीनियर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

Published : Jan 17, 2020, 02:22 PM IST
अश्लील हरकत करने पर इंजीनियर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

सार

एचसीएल कंपनी में काम करने वाली  एक महिला इंजीनियर ने अपने सहकर्मी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।


नोएडा. जिले के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित एचसीएल कंपनी में काम करने वाली एक महिला इंजीनियर ने इसी कंपनी में काम करने वाले एक इंजीनियर युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया 
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर तीन स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत एक महिला इंजीनियर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर विशाल जैन ने बृहस्पतिवार को उसके साथ कार्यालय के पास अश्लील हरकत की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Skill Development Mission: Deloitte-Tata Tech के साथ योगी सरकार का बड़ा प्लान, हाईटेक होंगे यूपी के ITI
Gen Z के लिए सबसे बड़ा सबक है बाराबंकी के 4 दोस्तों की मौत, एक गलती की और दुनिया से कहना पड़ा अलविदा