18 साल बाद प्रेग्नेंट हुई महिला ने प्लास्टिक की गुड़िया को दिया जन्म, प्रेग्नेंसी व अबॉर्शन के बीच उलझी गुत्थी

Published : Nov 10, 2022, 05:36 PM IST
18 साल बाद प्रेग्नेंट हुई महिला ने प्लास्टिक की गुड़िया को दिया जन्म, प्रेग्नेंसी व अबॉर्शन के बीच उलझी गुत्थी

सार

यूपी के इटावा में सीएचसी पहुंची महिला खुद को प्रेग्नेंट बताकर अस्पताल में भर्ती हो गई। इस दौरान महिला ने डॉक्टर को बताया कि घर पर उसका अबॉर्शन हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला जिसे अपना भ्रूण बता रही है। वह प्लास्टिक का खिलौना है।

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के 18 साल बाद बाद महिला को गर्भवती बताकर अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान महिला ने डॉक्टरों को बताया कि घर पर ही उसका अबॉर्शन हो गया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला गर्भवती नहीं थी। डॉक्टरों ने कहा कि महिला जिस भ्रूण को दिखाकर अबॉर्शन की बात बोल रही है वह एक प्लास्टिक गुड़िया के जैसा है, जिसे कलर किया गया है। बता दें कि यह मामला बढ़पुरा CHC का है।

प्लास्टिक की गुड़िया को बताया बहू का भ्रूण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को रामिकावर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी सत्येंद्र सिंह करीब 4 बजे के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़पुरा पहुंची। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर को बताया कि घर पर उनका अबॉर्शन हो गया है। जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। इस दौरान सीमा देवी के साथ उनकी सास उषा देवी भी आई थीं। उषा देवी ने प्लास्टिक के खिलौने जैसी दिखने वाली गुड़िया को बहू का भ्रूण बताने लगी। उषा देवी ने कहा कि यह उनकी बहू का नवजात बच्चा है। सीमा की सास ने डॉक्टर को बताया कि देर हो जाने के कारण उनकी बहू ने घर पर ही बच्चे को जन्म दे दिया है। 

डॉक्टर ने महिला के गर्भपात को बताया झूठा
वहीं सीमा के भ्रूण को देखकर डॉक्टर और स्टॉफ सभी हैरान रह गए। इसके बाद डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू किया और उसके भ्रूण की जांच कराई तो महिला के गर्भपात की बात को झूठा बता दिया। सामुदायिक केंद्र के डॉक्टर ने हर्षित जैन के अनुसार, सीमा की सास उषा की बातें बिलकुल निराधार है। उन्होंने कहा कि वह सीमा की रिपोर्ट देख चुके है। इन रिपोर्ट में महिला के प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं होती है। रिपोर्ट के आधार पर महिला के गर्भवती होने या अबॉर्शन होने की बात बिलकुल निराधार है। उन्होंने कहा कि महिला एक प्लास्टिक के खिलौने को अपना बच्चा बता रही है। 

शादी के 18 साल बाद प्रेग्नेंट हुई थी महिला
वहीं सीमा की सास ऊषा ने बताया कि शादी के 18 साल बाद उनकी बड़ी बहू प्रेग्नेंट हुई थी। उनका बेटा-बहू फतेहपुर में रहकर नौकरी करता है। तीन दिन पहले सीमा ने अपनी सास को तबियत खराब होने की जानकारी दी थी जिसके बाद उषा ने अपने छोटे बेटे अभिषेक को फतेहपुर भेज सीमा को अपने पास बुला लिया था। बीते बुधवार की सुबह सीमा पेट दर्द की बात बोलकर रोने लगी। सीमा ने अपनी सास को बताया कि उसको ब्लीडिंग हो रही है। इस दौरान एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन जब तक एंबुलेंस आती तक तक घर पर ही सीमा का प्रसव हो गया। इसके बाद वह फौरन भ्रूण को लेकर सीएचसी पहुंच गईं। 

इटावा: सिलिंडर फटने से गिरा मकान, 100 मीटर दूरी तक बिखरा मलबा, कई लोग घायल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम