पेपर लीक मामले में सीएम सख्त, निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद से हटाए जाने के बाद विनय कुमार पाण्डेय हुए निलंबित

Published : Apr 26, 2022, 12:59 PM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 01:02 PM IST
पेपर लीक मामले में सीएम सख्त, निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद से हटाए जाने के बाद विनय कुमार पाण्डेय हुए निलंबित

सार

पेपर लीक मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त दिखाई पड़ रहे हैं। मामले में निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद से हटाए जाने के बाद विनय कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें 5 दिन पहले ही पद से हटाया गया था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में पेपर लीक के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए विनय कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया। ज्ञात हो कि पांच दिन पहले ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद से विनय कुमार पाण्डेय को हटाया गया था। 

निलंबित किए गए विनय कुमार पाण्डेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ही एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पाण्डेय को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओऱ से मामले में जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर विनय कुमार पाण्डेय को निलंबित किया गया है। यह निलंबन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया है। 

5 दिन पहले ही हुआ था तबादला

ज्ञात हो कि निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पाण्डेय को 21 अप्रैल को पद से हटाने के साथ ही निदेशक साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा उर्दू प्राच्य भाषाएं के पद पर भेजा गया था। हालांकि इसके बाद उन्हें अब निलंबित करने का आदेश दिया गया है। वहीं माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद का कार्यभार अपर परियाजना निदेशक सरिता तिवारी को सौंपा गया था। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने इसको लेकर आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि अग्रिम आदेश तक सरिता तिवारी को अपर परियोजना निदेशक राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी जाती है। इसी के साथ ही स्पष्ट किया गया था कि उन्हें इस पद के लिए कोई भी अतिरिक्त वेतन, भत्त आदि देय नहीं होगा। 

इस मामले में माना जा रहा है कि कई अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। सीएम की सख्ती के बाद विभागीय तौर पर भी अधिकारी एलर्ट नजर आ रहे हैं। 

यूपी माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडे हटाए गए, सरिता तिवारी को मिला कार्यभार

बलिया पेपर लीक मामले में पत्रकारों को मिली जमानत, हटाई गई गंभीर धाराएं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका