ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर पैक हो रही थी यहां नकली खाद, ऐसे हुआ खुलासा

Published : Feb 16, 2020, 08:15 PM IST
ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर पैक हो रही थी यहां नकली खाद,  ऐसे हुआ खुलासा

सार

खाद को नमक व गेरू और मौरंग से मिलाकर बनाया जा रहा था। मिलावटी खाद जिसमें ब्रांडेड कंपनी इफको डीएपी व उत्तम डीएपी, पोटाश, सल्फर आदि नाम से बनाई जा रही थी।

लखनऊ (Uttar Pradesh) :  लखनऊ के कानपुर रोड स्थित नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। फैक्ट्री में नकली खाद का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट भी मिले जिसमें ये नकली खाद पैक की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक नकली खाद को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूरों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

ये हो रही थी मिलावट 
खाद को नमक व गेरू और मौरंग से मिलाकर बनाया जा रहा था। मिलावटी खाद जिसमें ब्रांडेड कंपनी इफको डीएपी व उत्तम डीएपी, पोटाश, सल्फर आदि नाम से बनाई जा रही थी। वहीं नकली खाद नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पड़ताल में जुटी है,  मौके पर इलाकाई पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी कृष्णा नगर मौजूद हैं।

बंद पड़े गोदाम में चल रहा था अवैध धंधा 
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के ही नादरगंज के गिंदन खेड़ा निवासी गोदाम मालिक राजकिशोर यादव है। पूर्व में नादरगंज स्थित यहां रॉयल इनफील्ड का गोदाम संचालित था, लेकिन वर्तमान में रॉयल इनफील्ड का गोदाम बंद चल रहा है। यहां पर अवैध रूप से नकली खाद बनाने का धंधा फल-फूल रहा था। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!