नोएडा: राष्ट्रपति की बेटी के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, युवक ने ट्वीट कर की थी कार्रवाई की मांग

Published : Aug 25, 2022, 11:52 AM ISTUpdated : Aug 25, 2022, 12:04 PM IST
नोएडा: राष्ट्रपति की बेटी के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, युवक ने ट्वीट कर की थी कार्रवाई की मांग

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने में नोएडा पुलिस ने एक शख्स को बुधवार को गिरफ्तार किया है। उसका नाम शैलेंद्र शुक्ला है और शहर की एक फैक्ट्री में बतौर इंजीनियर कार्यरत है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा पुलिस ने बुधवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ट्वीट कर रहा था। उस व्यक्ति का नाम शैलेंद्र शुक्ला है और यह शहर की एक फैक्ट्री में बतौर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। इस मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इतिश्री मुर्मू ट्विटर अकाउंट से बीते 22 अगस्त की शाम 7.38 बजे एक ट्वीट किया गया। उसमें लिखा था कि ग्रेटर नोएडा सोसाइटी हुक्काबार और अय्याशी का अड्डा बनती जा रही है। इज्जतदार परिवार वाले रेजिडेंट का रहना मुश्किल हुआ। प्रोव्यू टेक्नोसिटी अपार्टमेंट और निंबस सोसाइटी चाए 5 में हुक्काबार अय्याशी खुलेआम चल रही है। नोएडा पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

नोएडा पुलिस को नहीं मिला नशे का सामान
इस ट्वीट के बाद नोएडा पुलिस ने बताए गए फ्लैट पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस फ्लैट में रजीत यादव निवासी धनबाद (झारखंड) और शैलेंद्र यादव निवासी जींद (हरियाणा) जनवरी-2021 से किराए पर रहते हुए मिले। दोनों युवक इस फ्लैट में टिफिन सर्विस का काम करते हैं। फ्लैट की पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन नशे से संबंधित कुछ नहीं मिला। उसके बाद नोएडा पुलिस ने ट्विटर अकाउंट की जांच शुरू की क्योंकि यह अकाउंट राष्ट्रपति की बेटी के नाम पर था और प्रोफाइल पर हर घर तिरंगा की तस्वीर लगी थी।

आरोपी के पास तीन मोबाइल फोन हुए बरामद
इसी वजह से पुलिस ने जांच शुरू की क्योंकि ट्वीट में शाब्दिक गलतियां होने की वजह से पहले से फर्जी अकाउंट को लेकर पुलिस को शक था। इसी वजह से पुलिस ने इस मामले में साइबर सेल की मदद ली। उसके बाद जांच में पुष्टि हुई कि इतिश्री मुर्मू नामक ट्विटर अकाउंट फर्जी है और इसे कोई अन्य व्यक्ति चला रहा है। जांच में सामने आए व्यक्ति को नोएडा के बीटा-2 थाने की पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र शुक्ला को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर डीसीपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि आरोपी से तीन मोबाइल रिकवर हुए हैं और पूछताछ जारी है।

औरैया: स्कूल प्रबंधक समेत पत्नी व बेटे का कमरे में संदिग्ध हालत में मिला शव, घटना के पीछे सामने आ रही ये वजह

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जौनपुर में हाईवे बनेगा तेजी से! किसानों के खाते में पहुंचे 195 करोड़
Republic Day 2026: हजरतगंज–चारबाग जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना फंसेंगे जाम में