पड़ोसी के साथ घूमने गई नाबालिग की मांग में सिंदूर देख हैरान हुए परिजन, बच्ची ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published : Aug 27, 2022, 04:16 PM IST
पड़ोसी के साथ घूमने गई नाबालिग की मांग में सिंदूर देख हैरान हुए परिजन, बच्ची ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सार

यूपी के गाजियाबाद जिले में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने नाबालिग को मंदिर ले जाकर उसकी मांग भर दी। इसके बाद वह नाबालिग को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।    

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची को घुमाने के लिए मंदिर ले गया। मंदिर पहुंचने के बाद उसने नाबालिग बच्ची की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। नाबालिग की उम्र 12 साल बताई जा रही है। इसके बाद वह बच्ची को धमका कर अपने साथ भगा कर ले जा रहा था इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। यह घटना गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके की है। घटना का विरोध करने पर वह बच्ची को धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

बच्ची को जबरन अपने साथ ले जा रहा था युवक
बताया जा रहा है कि बच्ची को अपने साथ ले जाते वक्त लड़की के किसी परिचित ने उसे देख लिया था। जिसके बाद उसने फौरन इस बात की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। बच्ची के परिवार वालों ने बिना देरी के मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को परिवार को सौंप दिया और आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले गई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के निवासी है। वह अपने परिवार के साथ सिहानी गेट इलाके में रहते हैं। बच्ची के पिता के अनुसार, उनके पड़ोस में बिहार का रहने वाला कृष्णा नामक एक युवक रहता है। जिसका उनके घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। 

नाबालिग की मांग में सिंदूर देख हैरान हुए परिजन
शुक्रवार को कृष्णा बच्ची को घुमाने के लिए ले गया था। लेकिन जब वह काफी देर होने पर भी वापस नहीं आया तो परिजनों ने दोनों को तलाश करना शुरूकर दिया। इसी दौरान परिजनों को किसी परिचित ने बताया कि कोई युवक उनकी बेटी को रेलवे स्टेशन की ओर ले कर गया है। तब परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पर बच्ची की मांग में सिंदूर देखकर परिजन और पुलिस दोनों हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कृष्णा उसे मंदिर घुमाने के बहाने लेकर आया था। वहां पर आरोपी ने जबरन उसकी मांग भर उसे अपने साथ कहीं ले जा रहा था। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

लव मैरिज के बाद यूरोप में मनाया हनीमून, शादी के तीन महीने बाद साली ने किया जीजा के साथ बड़ा कांड

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता
Varanasi Cricket Stadium: त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स, डमरू आकार का पैवेलियन..वायरल हो रहा बनारस स्टेडियम का Video