फर्रुखाबाद में 12 दिन से गायब युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, घरवालों को इस वजह से है हत्या की आशंका 

Published : Sep 30, 2022, 12:09 PM ISTUpdated : Sep 30, 2022, 01:13 PM IST
फर्रुखाबाद में 12 दिन से गायब युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, घरवालों को इस वजह से है हत्या की आशंका 

सार

यूपी के जिले फर्रुखाबाद में प्रेम प्रसंग की वजह से युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक में डाल दिया। मृतक युवक के घरवालों ने लड़की पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 12 दिन से गायब युवक का शव मिला है। 

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले फर्रुखाबाद में 12 दिन से अपने घर से गायब युवक का शुक्रवार को रेलवे ट्रैक में शव पड़ा मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के घरवालों ने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़की के घरवालों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है।

12 दिन पहले युवक लड़की को पुल पर लेकर था पहुंचा
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेकपुर कलां के पास रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला। मृतक युवक नेकपुरकलां का निवासी था और उसके भाई अमित ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई सूरज मोहल्ले की एक लड़की से बात करता था। 12 दिन पहले वह लड़की को लेकर पुल पर गया था लेकिन जानकारी होने पर लड़की की खोजबीन की गई। उसी दिन लड़की पक्ष के 20 से 25 लोग घर पर चढ़ आए थे। जिसके बाद खोजबीन करने के बाद हम लोग लड़की को लेकर कोतवाली पहुंचे थे, जहां राजीनामा हो गया था। 

लड़की पक्ष से राजीनामा होने के बाद भी दे रहे थे धमकी
अमित आगे कहता है कि राजीनामा होने के बाद भी लड़की के घर वाले धमकी देते रहे कि हम मारगें। उसने बताया लड़की के घर वालों ने भाई को भगा दिया था। उसके बाद से ही वह घर नहीं आया था। अमित ने बताया उसका छोटा भाई सूरज करीब 12 दिन से गायब था लेकिन शुक्रवार की सुबह लोगों ने घर पर सूचना दी कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। जिसके बाद सभी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों ने रेलवे ट्रैक को शव पर फेंका है क्योंकि गली में खून पड़ा हुआ मिला था। अमित ने आगे बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।

घटनास्थल पर पहुंचकर आलाधिकारियों ने की जांच
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, फतेहगढ़ कोतवाल समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे है। सभी अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल की है। इस मामले को लेकर एसपी का कहना है कि पीआरवी से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा है। इसी के बाद घटनास्थल पर पहुंची टीम प्रकरण की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के ‌लिए चार टीमें लगाई गईं है। इसके साथ ही वीडियो ग्राफी से पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मृतक के परिजनों से बात की गई है। 

गर्ल्स हॉस्टल वीडियो: वार्डन ने मामले को दबाने का किया था प्रयास, पुलिस भी सवालों के घेरे में

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता