मामूली बात पर कभी पड़ोसी की काट दी थी गर्दन, इतना क्रूर था 23 बच्चों को बंधक बनाने वाला ये शख्स

Published : Jan 31, 2020, 11:00 AM ISTUpdated : Jan 31, 2020, 12:26 PM IST
मामूली बात पर कभी पड़ोसी की काट दी थी गर्दन, इतना क्रूर था 23 बच्चों को बंधक बनाने वाला ये शख्स

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में गरुवार रात करीब 8 घंटे तक घर में बंधक बनाए गए 23 मासूम बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एनएसजी कमांडो ने गांववालों के साथ मिलकर यह आपरेशन चलाया। इस दौरान बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसकी पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

फर्रुखाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के फर्रुखाबाद में गरुवार रात करीब 8 घंटे तक घर में बंधक बनाए गए 23 मासूम बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एनएसजी कमांडो ने गांववालों के साथ मिलकर यह आपरेशन चलाया। इस दौरान बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसकी पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने बेटी की बर्थडे पार्टी के बहाने बच्चों को बुलाकर अंडरग्राडंड कमरे में बंद कर दिया था। आरोपी ने ऐसा अचानक से नहीं किया। इससे पहले भी उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। 

मामूली विवाद पर काट दिया था पड़ोसी का गला  
23 बच्चों को बंधक बनाने की घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के करथिया गांव की है। यहां रहने वाले सुभाष ने इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन सुभाष ने यह अचानक से नहीं किया। उसका पहले भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। सुभाष का साल 2001 में गांव के ही रहने वाले मेघनाथ से नाली को लेकर विवाद हो गया था। जिसपर उसने मेघनाथ की चाकू से उसी के घर के बाहर गला काटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 10 साल तक वह जेल में रहा। करीब डेढ़ साल पहले वो जमानत पर छूटकर आया था।

कभी थाने से भाग निकला था सुभाष
|
करीब आठ महीने पहले मौधा गांव के अमर सिंह राठौर के खेत से रबड़ का पाइप चोरी हो गया था। पुलिस की जांच में सुभाष का नाम सामने आया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। लेकिन अंधेरा होने पर वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। करीब चार महीने पहले स्वॉट टीम ने उसे पकड़ा था। दो-तीन दिन तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया। बताया जाता है कि तभी से सुभाष गांववालों और स्वॉट टीम के दो सिपाही सचेंद्र सिंह व अनुज तिवारी से नाराज था।

सुभाष के पिता और भाई की हो चुकी है मौत 
सुभाष दो भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। पिता जगदीश बाथम की 2006 में मौत हो गई थी। छोटे भाई सोविंद उर्फ कल्लू की करीब 4 साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP YouTuber ED Raid: अनुराग द्विवेदी YouTuber या गैम्बलिंग किंग? सामने आया चौंकाने वाला सच
UP Weather Today: ठंड लेगी यूपीवालों का कड़ा इम्तिहान, 20 जिलों में रेड अलर्ट