फर्रूखाबाद सदर सीट अपडेट 2022: पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस को मिली करारी हार, 5 बार लड़ चुकी हैं चुनाव

Published : Mar 10, 2022, 10:37 AM ISTUpdated : Mar 10, 2022, 06:49 PM IST
फर्रूखाबाद सदर सीट अपडेट 2022: पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस को मिली करारी हार, 5 बार लड़ चुकी हैं चुनाव

सार

लुईस खुर्शीद (Louise Khurshid) कांग्रेस के टिकट पर कायमगंज विधानसभा सीट से वर्ष 2002 में 34,908 वोट पाकर विधायक चुनी गईं थी। 2007 में वे यहां से चुनाव हार गईं। इस चुनाव में बसपा के कुलदीप गंगवार विधायक बने। उन पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए फर्रूखाबाद सदर सीट (farrukhabad sadar seat) से उम्मीदवार बनाया है।

फर्रूखाबाद. उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से खुद को स्थापित करने में जुटी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद (Louise Khurshid) पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए फर्रूखाबाद सदर सीट (farrukhabad sadar seat) से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले लुईस कांग्रेस की तरफ से तीन बार विधानसभा चुनाव और दो बार लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा चुकी हैं। जिसमें एक बार उन्हे जीत हासिल हुई है। इस सीट पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी। लुईस खुर्शीद को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी करारी हाल मिली है।

लुईस खुर्शीद (Louise Khurshid) कांग्रेस के टिकट पर कायमगंज विधानसभा सीट से वर्ष 2002 में 34,908 वोट पाकर विधायक चुनी गईं थी। 2007 में वे यहां से चुनाव हार गईं। इस चुनाव में बसपा के कुलदीप गंगवार विधायक बने। परिसीमन में बदली परस से वर्ष 2012 में कायमगंज सीट सुरक्षित हो गयी। फर्रुखाबाद अर्धशहरी क्षेत्र है। यह सीट अभी बीजेपी के पास है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने यहां से जीत दर्ज की थी। बीजेपी के सामने ये सीट बचाने की चुनौती है। सुनील दत्त द्विवेदी ने बसपा के मोहम्मद उमर खान को हराया था। बीजेपी को यहां से तब करीब 45 प्रतिशत वोट मिले थे।

लुईस खुर्शीद अपना राजनैतिक ठिकाना, ब्राह्मण, बनिया, मुस्लिम बाहुल्य फर्रूखाबाद सदर सीट को बनाया मगर उनके हाथ सफलता हाथ नहीं लगी और वह 22 हजार 927 वोट पाकर पांचवे स्थान पर खिसक गयीं। फर्रूखाबाद सदर सीट पर कांग्रेस को 1989 से अभी कामयाबी नहीं मिल सकी है। 2017 के चुनाव में यह सीट सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई लेकिन वे चुनाव नहीं लड़ी। 

कितनी संपत्ति है 
चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में लुईस खुर्शीद ने अपनी कुल संपत्ति 38.7 करोड़ रुपए घोषित की है, इसमें 20.3  करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 18.4 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। लुईस खुर्शीद पर आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके ऊपर कुल 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

इस बार ये प्रत्याशी हैं मैदान में
बीजेपी ने यहां से इस बार भी मौजूदा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को ही मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने लुईस खुर्शीद, सपा गठबंधन की प्रत्याशी महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन मौर्य और बहुजन समाज पार्टी से विजय कटियार मैदान में हैं। इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।  

कैराना विधानसभा सीट रिजल्ट अपडेट 2022: इस सीट पर है दो परिवारों के बीच जंग, जानें कौन है इस बार आगे

फेफना रिजल्ट लाइव अपडेट 2022: कभी सपा की गढ़ थी ये विधानसभा सीट, क्या फिर कमल खिला पाएंगे योगी के मंत्री

जसवंतनगर सीट लाइव अपडेट 2022: कोई भी दिग्गज नहीं भेद पाया शिवपाल यादव का किला, इस बार सपा से किया है गठबंधन

करहल सीट लाइव अपडेट 2022: कभी मुलायम के खास थे बघेल, अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव को दे रहे हैं चुनौती

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चार्जिंग स्टैंड की आड़ में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 30 हजार शीशियां बरामद
बात-बात पर FIR? नेहा सिंह का नया वीडियो आग की तरह फैल रहा सोशल मीडिया पर