फर्रुखाबाद: शादी के दूसरे दिन दूल्हे को सोता छोड़कर हुई फरार, जानिए अब क्यों नहीं थम रहे लुटेरी दुल्हन के आंसू

Published : Aug 02, 2022, 03:16 PM IST
फर्रुखाबाद: शादी के दूसरे दिन दूल्हे को सोता छोड़कर हुई फरार, जानिए अब क्यों नहीं थम रहे लुटेरी दुल्हन के आंसू

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के दूसरे दिन दूल्हा सोता रह गया और लुटेरी दुल्हन गहने और रुपए को लेकर फरार हो गई। इस मामले को लेकर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था।

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले फर्रुखाबाद में सोमवार को पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। शादी के दूसरे दिन दूल्हा सोता रह गया और दुल्हन रुपए और जेवर को लेकर फरार हो गई। शहर के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कडहर निवासी विनोद की शादी के एक दिन बाद लड़की गहने और रुपए लेकर फरार हो गई थी। इसी लेकर पीड़ित ने तीन जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

रिश्तेदार ने महिला से मुलाकात कर बताया मौसी 
पीड़ित विनोद ने बताया कि उसकी उम्र 35 साल है, उसकी शादी नहीं हो रही थी। एक दिन रिश्तेदारी में दानमंडी के रहने वाले अशोक दीक्षित से मुलाकात हुई। उन्होंने शादी कराने की बात कही। लेकिन इसके बदले में डेढ़ लाख रुपए खर्च करने की बात कही। शादी को लेकर आशोक ने दो अन्य लोगों से मुलाकात कराया। उसके बाद एक सुषमा नाम की महिला से मुलाकात कराया जिसे लड़की की मौसी बता दिया और अन्य लोगों को चाचा और भाई बताया। इसी समय डेढ़ लाख रुपयों की मांग कर दी।

एक जुलाई को हिंदू रीति-रिवाज से की थी शादी
पीड़ित ने आगे बताया कि वह खेती करता है और उसके पास रुपए नहीं थे। उसने खेती गिरवी रखकर 1 लाख 50 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद शहर में 1 जुलाई को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रूबी नाम की लड़की से शादी हुई। रूबी को शमशाबाद की रहने वाली बताया गया। उसके बाद वह तीन जुलाई को 50 हजार रुपए नगदी, सोना-चांदी के जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गई। 4 जुलाई को जब नींद खुली तो इसकी जानकारी हुई। दुल्हन के गायब होने की बात रिश्तेदार अशोक के पास लेकर पहुंचा तो उसने गाली-गलौज कर भगा दिया। इतना ही नहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में विनोद ने अशोक दीक्षित, रूबी, भोले शुक्ला, मोनू सिंह, सुषमा कश्यप और लक्ष्मी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी रिश्तेदार के पकड़े जाने के बाद खुली सारी परतें
पुलिस ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव दानमंडी निवासी अशोक दीक्षित को सेंट्रल जेल के पास स्थित ढिलावर गांव के पास देसी शराब ठेके के पास पकड़ लिया था। उसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गई। साथ ही पुलिस ने पांचाल घाट स्थिति भगुला नगला में एक घर पर छापा मारा। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेंगे। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर रूबी थाने में रोती रही। इस दौरान हाथ जोड़कर कान पकड़कर मांफी मांगती रही। घर जाने देने की फरियाद करती रही।

लिव-इन में रहने के बाद सामने आया चौंकाने वाला सच, ब्रॉयफ्रेंड का सच सामने आने पर युवती ने उठाया खौफनाक कदम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस