फतेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे ने गाय की देखरेख के वायरल पत्र का किया खंडन, पशु चिकित्साधिकारी हुए संस्पेड

Published : Jun 12, 2022, 04:53 PM IST
फतेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे ने गाय की देखरेख के वायरल पत्र का किया खंडन, पशु चिकित्साधिकारी हुए संस्पेड

सार

फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे ने वायरल हो रहे लेटर को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पशु चिकित्साधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के जिले फतेहपुर से अनोखे मामले का खुलासा डीएम ने कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे गाय के इलाज वाले लेटर पर हंगामे होने के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने सफाई दी है। उन्होंने गाय के इलाज के लिए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के आरोपों को खारिज किया है। साथ ही लेटर को छवि खराब करने की साजिश भी बताया है। इस तरह की चिट्ठी वायरल होने के बाद उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी और डिप्टी पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। इसके साथ ही डीएम अपूर्वा ने दोनों को ही सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने वायरल हो रहे पत्र को लेकर कहा कि कोई गाय नहीं पाली है। उनके द्वारा डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने से जुड़ा कोई लेटर जारी नहीं किया है।

पूरे परिवार में नहीं है कोई गाय
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने ऐसी कोई चिट्ठी जारी कर आदेश नहीं दिया है और न ही इस पर कोई संज्ञान लिया गया है। इसके साथ ही डीएम ने कहा कि उन्होंने कोई गाय नहीं पाली हुई है। उनके पास कोई निजी गाय नहीं है। यहां तक कि उनके परिवार में कोई गाय नहीं पली हुई है। शहर में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को  लेकर यह मामला उजागर हुआ है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे पत्र का खंडन डीएम ने कर दिया है, जिसमें मुख्य पशु चिकित्सक की एक चिट्ठी में डीएम अपूर्वा दुबे की गाय की देखभाल के लिए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने की बात कही गई है।

छवि खराब करने की हो रही कोशिश
वायरल हो रहे लेटर में लिखा है कि डीएम अपूर्वा दुबे की गाय की देखभाल करने वाले डॉक्टर सुबह शाम अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसमें मुख्य चिकित्सक एसके तिवारी का यह लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते नौ जून को जारी इस चिट्ठी में सात डॉक्टरों की ड्यूटी सात दिन तक लगाई गई है। इसी को लेकर शहर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई गाय नहीं पाली है। यहां तक कि उनके पूरे परिवार में कोई गाय नहीं है। यह सिर्फ उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। 

सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- बीमारियों से बचने के लिए शहर को बनाएं स्वच्छ

बसपा की स्टार प्रचारक की सूची से सतीश चंद्र मिश्रा बाहर, साइडलाइन किए जानें पर चर्चा तेज, अगली राह क्या ?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ, आगरा, कानपुर और नोएडा में आज बारिश-तूफान का कॉम्बो, पढ़ें यूपी मौसम अपडेट
पहले बेरहमी से पीटा, फिर ऊपर की पेशाब, कानपुर सेक्स रैकेट के आरोपी रोहित वर्मा का शर्मनाक वीडियो