फिरोजाबाद में मध्य प्रदेश पुलिस की गाड़ी से निकाह के लिए पहुंचा युवक, सच्चाई सामने आने पर दंग रह गए रिश्तेदार

फिरोजाबाद में पुलिस की गाड़ी से निकाह के लिए पहुंचे युवक को देखकर सभी दंग रह गए। युवक पुलिस अभिरक्षा में निकाह के लिए वहां पहुंचा था। इस बीच लोग भारी-भरकम पुलिस इंतजाम देखकर दंग रह गए। 

Gaurav Shukla | Published : May 16, 2022 5:02 AM IST / Updated: May 16 2022, 10:33 AM IST

फिरोजाबाद: पुलिस हिरासत में निकाह करने के लिए पहुंचे एक दूल्हे को देखने के लिए खासा संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। दरअसल यहां मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस एक दूल्हे को अपने वाहन से फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव रुधावली पहुंची थी। पुलिस उसका निकाह करवाने के लिए उसे लेकर आई और फिर दुल्हन को विदा कर साथ ले गई। 

निकाह से पहले जेल चला गया शमीम
थाना सिरसागंज के रुधावली निवासी नेहा का निकाह भिंड निवासी शमीम खान के साथ तय हुआ था। शादी की तारीख 15 मई को तय थी। हालांकि उससे पहले ही शमीम को भिंड पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसके निकाह के लिए छूट की अर्जी लगाई। अर्जी के बाद पुलिस अभिरक्षा में भिंड प्रशासन ने उसका निकाह करवाए जाने की अनुमति दी। 

Latest Videos

निकाह के बाद साथ लेकर रवाना हुई पुलिस 
15 मई को भिंड पुलिस शमीम को कड़ी सुरक्षा में लेकर अपने वाहन से रुधावली पहुंची। जहां निकाह में शामिल होने आए लोग हिरासत में दूल्हे को देखकर दंग रह गए। पुलिस की मौजूदगी में ही वहां शादी की सभी रस्में पूरी हुई और फिर पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई। अर्जी लगाए जाने के बाद ही पुलिस ने शमीम के निकाह के लिए यह प्रबंध किया था। हालांकि इस प्रबंध को देख वहां लोग काफी हैरान रह गए। पहले तो समारोह में आए कुछ लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिरकार शमीम को पुलिस के वाहन से वहां क्यों लाया गया है। इस बात को लेकर काफी ज्यादा कानाफूसी हुई। बाद में लोगों को पूरे मामले का पता लग सका। जिसके बाद वह हैरान नजर आए। वहीं पुलिस अभिरक्षा में शमीम की यह शादी सिर्फ रिश्तेदारों में ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

गोंडा में मामूली बात पर वधू पक्ष ने शादी से किया मना, रात भर चली पंचायत के बाद भी नहीं निकला निष्कर्ष

वैवाहिक समारोह से लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, मौत के इस मंजर को देखकर सभी के उड़े होश

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts