अब ताजनगरी में मिलेंगे मोदी-ट्रम्प, खुलने जा रहा है प्रदेश में पहला वैक्स म्यूजियम

Published : Jul 24, 2019, 05:44 PM ISTUpdated : Jul 24, 2019, 06:58 PM IST
अब ताजनगरी में मिलेंगे मोदी-ट्रम्प, खुलने जा रहा है प्रदेश में पहला वैक्स म्यूजियम

सार

पुणे, जयपुर जैसे कई पर्यटन स्थलों पर ऐसे म्यूजियम बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में पहली बार वैक्स म्यूजियम अगले महीने शुरू होने जा रहा है। 


आगरा: सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करने के साथ-साथ अब टूरिस्टों को पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसे कई दिग्गजों के साथ फोटो खिंचवाने का मौका भी मिलेगा। ताजनगरी में अब प्रदेश का पहला वैक्स म्यूजियम खुलने जा रहा है। यहां विश्व की तमाम दिग्गज हस्तियों के पुतले देखने को मिलेंगे। 

भारत में कई जगहों पर ऐसे म्यूजियम

अमेरिका से शुरू होने के बाद आज तमाम जगह वैक्स म्यूजियम खोले गए हैं। पुणे, जयपुर जैसे कई पर्यटन स्थलों पर ऐसे म्यूजियम बनाए गए हैं। अब उत्तर प्रदेश में पहली बार ताजमहल के निकट ताजनगरी फेस 2 में इम्पेरियल वैक्स म्यूजियम अगले महीने शुरू होने जा रहा है। 

इन हस्तियों के लगे पुतले

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प, माइकल जैक्सन, सलमान खान, मिस्टर बीन, हैरी पॉटर, द रॉक, रानी विक्टोरिया, मदर टेरेसा, दलाई लामा, आइंस्टीन और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के पुतले रखे गए हैं। इस म्यूजियम में देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए अलग अलग दर की टिकट रखी गई है। म्यूजियम के ऑनर नितिन अग्रवाल के अनुसार इसकी प्रेरणा उन्हें इंटरनेट से मिली और अगले माह यह शुरू होने जा रहा है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी