गंगा में नहाने गईं 4 बच्चियां डूबीं, इनको बचाने गया युवक भी लापता

Published : Sep 22, 2019, 01:27 PM ISTUpdated : Sep 22, 2019, 02:33 PM IST
गंगा में नहाने गईं 4 बच्चियां डूबीं, इनको बचाने गया युवक भी लापता

सार

लापता बच्चियों में प्रीती (12), पूजा (10), ममता(11) और रूपा (12) शामिल है। गोताखोर सभी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चला है। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा है।

कासगंज (Uttar Pradesh). यूपी के कासगंज में रविवार को नहाने गईं चार बच्चियों और एक युवक गंगा में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन पांचों का कुछ पता नहीं चला है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, सोरों थाना क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी के रहने वाले कुछ बच्चे गंगा में नहाने के लिए घाट पर आए थे। इनमें से चार बच्चियां तेज बहाव के बीच फंस गईं। चीख पुकार सुनकर पास में मौजूद हरिओम (18) ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन तेज बहाव में वो भी बह गया।

लापता बच्चियों में प्रीती (12), पूजा (10), ममता(11) और रूपा (12) शामिल है। गोताखोर सभी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चला है। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

समधी से क्यों रूठ गईं मायावती, जानें कौन हैं आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ?
शादी के सपने लेकर मंदिर पहुंचे थे, लेकिन घर नहीं लौटे... बांदा की घटना ने रुला दिया