कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया..अस्पताल देखने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी..

Published : Jul 18, 2021, 04:17 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:26 PM IST
कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया..अस्पताल देखने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी..

सार

मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह जी से मिल कर उनका कुशल क्षेम पूछा व उनके स्वास्थ्य में आ रहे सुधार के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको शीघ्र स्वस्थ करें।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत फिर बिगड़ गई है। कुछ दिन से उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन रविवार सुबह से उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा है। खबर मिलते ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर कल्याण सिंह का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं कल्याण सिंह
दरअसल, कुछ देर पहले ही अस्पताल की ओर से कल्याण सिंह की तबीयक को लेकर बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह को सांस लेने के साथ-साथ पेट फूलने की शिकायत थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की, तमाम तरह की जांचें की जा रही हैं।

स्वास्थ्य सुधार के लिए सीएम ने भगवान राम से की प्रार्थना
मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह जी से मिल कर उनका कुशल क्षेम पूछा व उनके स्वास्थ्य में आ रहे सुधार के बारे में जानकारी प्राप्त की।
साथ ही कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको शीघ्र स्वस्थ करें।

पहले भी हुए एडमिट..पीएम मोदी ने फोन कर जाना था हाल
बता दें कि कल्याण सिंह को इसी महीने 4 जुलाई की शाम एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। लेकिन बाद में सुधार नहीं हुआ तो दूसरी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

6 साल, 3 शादियां और तीनों को छोड़ा, अब चौथी की तैयारी-यूपी के युवक का हैरान करने वाला कांड
UP Weather Forecast: नोएडा से वाराणसी तक मौसम का मिजाज बदला-बदला सा, MD ने बताया पूरा अपडेट